अपडेटेड 1 April 2025 at 13:06 IST

BREAKING: यौन उत्पीड़न केस में पादरी बजिंदर को उम्रकैद की सजा, मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली कोर्ट ने पादरी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Follow :  
×

Share


यौन उत्पीड़न केस में पादरी बजिंदर को उम्रकैद | Image: Instagram

पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली जिला कोर्ट ने पादरी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। पादरी को अब आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहना होगा। फैसला सुनाए जाने से पहले कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। 

साल 2018 के बलात्कार के एक मामले में दोषी पाए गए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को अब मोहाली जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पंजाब के जीरकपुर की एक महिला द्वारा उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद आया। यौन उत्पीड़न और रेप केस में विवादित पादरी बजिंदर सिंह को कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी करार दिया था।

पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास 

मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पादरी को 28 मार्च को दोषी करार दिया था। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि पादरी ने पहले उसे बेहोश कर अश्लील वीडियो बनाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वो पीड़ित लड़कियों को धमकी देता है। बजिंदर सिंह दरिंदा और पाखंडी है।

पीड़ित के वकील ने क्या कहा?

पीड़ित के वकील एडवोकेट अनिल सागर ने कोर्ट के फैसले पर कहा, "वह एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में लोकप्रिय था। उनके अनुयायी उन्हें 'पापा जी' कहकर बुलाते थे। जब इस तरह का अपराध ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है, तो उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। हम खुश हैं कि कोर्ट ने उसे कठोर से कठोर सजा दी। जो आजीवन कारावास है। उसे अपनी आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहना होगा।
 

यौन उत्पीड़न केस में पादरी को सजा

मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने 2018 के जीरकपुर यौन उत्पीड़न और रेप मामले में 28 मार्च को स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक पादरी बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया था। इस मामले में 7 लोगों पर आरोप थे, कोर्ट ने सबूतों के आभाव में 5 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है और एक की मौत हो चुकी है। बजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने कहा  न्याय की जीत हुई

पुलिस ने पादरी बजिंदर को जुलाई 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वो लंदन भागने की फिराक में था। पीड़ित महिला न्याय के लिए पिछले 7 साल से कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी। अब बलात्कार पीड़िता ने कहा कि आखिरकार न्याय की जीत हुई है। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार सत्य की जीत हुई।
 

यह भी पढ़ें: घर की लड़ाई सड़क पर आई! रामविलास की पहली पत्नी को देवरानी ने किया बेघर?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 11:55 IST