अपडेटेड 27 June 2024 at 11:38 IST

5 साल में जनकल्याण का नया अध्याय लिखा जाएगा, राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में दिखा Modi 3.O का विजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा किस देश में 6 दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। इस सरकार पर लोगों ने तीसरी बार भरोसा जताया है।

Follow :  
×

Share


President Droupadi Murmu | Image: Sansad TV

President Droupadi Murmu: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का विजन पेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी NDA सरकार बनने के बाद ये पहला राष्ट्रपति अभिभाषण है। राष्ट्रपति ने अगले 5 साल का विजन पेश करते हुए कहा कि 18वीं लोकसभा में जनकल्याण के मसलों का नवीन अध्याय लिखा जाएगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा किस देश में 6 दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। इस सरकार पर लोगों ने तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। राष्ट्रपति ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती सालों में हुआ था। ये लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी सत्रों में ये सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

आने वाला समय हरित युग का है- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। मेरी सरकार का मत है कि दुनियाभर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा हो। मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों- मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और एग्रीकल्चर को बराबर महत्व दे रही है।

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष की भूमिका...इस पद की ताकत कितनी है और कर्तव्य क्या हैं?

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 27 June 2024 at 11:29 IST