Bird Flu: तेलंगाना में बर्ड फ्लू से दहशत, हजारों मुर्गियों की मौत; एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे ये कदम

Bird Flu: दुनियाभर में एक बार फिर से बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। अब तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

 
Follow :

Bird Flu: दुनियाभर में एक बार फिर से बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। अब तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। रंगारेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का पता चला है।

जानकारी के मुताबिक, रंगारेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का पता चलने के बाद से स्वास्थ्य और पशुपालन अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। वायरल को फैलने से रोकने के लिए एहितायत के तौर पर कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित मुर्गियों को तुरंत प्रभाव से मारा जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षित रूप से दफनाने का काम भी किया जा रहा है।

उपाय के तौर पर मुर्गियों को मारा जा रहा

बड़ी मात्रा में मृत मुर्गियों को दफनाने का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे फार्म मालिक गड्ढा खोदकर मृत मुर्गियों को दफना रहे हैं। 

रंगारेड्डी जिले के पशु चिकित्सा और पशुपालन अधिकारी डॉ बाबू बेरी के अनुसार, '36 हजार मुर्गियों की क्षमता वाले फार्म में फ्लू का पता चला है। इस फार्म में हजारों मुर्गियां पहले ही मर चुकी हैं। हालांकि, अब भी लगभग 17 हजार से अधिक मुर्गियां जीवित हैं। इन्हें वायरल के फैलाव को रोकने के लिए मारा जा रहा है।'

क्या है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक प्रकार का वायरस है जो पक्षियों में पाया जाता है। पक्षियों में होने वाला एक संक्रामक वायरल रोग है। यह जंगली और पालतू दोनों तरह के पक्षियों में फैलता है। 

यह भी पढे़ं: Waqf Bill: वक्फ बिल को संसद में फाड़ने पर हुआ था जोरदार हंगामा, अब ओवैसी ने किया महात्मा गांधी से कनेक्ट, बताया क्यों

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 21:22 IST