Rule Changes: 1 अप्रैल से जेब पर भारी पड़ेंगे ये 6 बड़े बदलाव... LPG, PAN और UPI के नियम बदल जाएंगे; ATM से ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, बढ़ेगा खर्चा
1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड, UPI, FASTag, LPG और ATM के नियमों में काफी बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डालेंगे। इसलिए आपको इन बदलने जा रहे नियमों के बारे में सही जानकारी होनी जरूरी है। जानें क्या कुछ बदलने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।
1 April 2026 Rule Changes: नए वित्त वर्ष 2026-27 और अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर रोजमर्रा के खर्चों और डिजिटल लेन-देन पर पड़ेगा। सरकार और संबंधित अथॉरिटीज ने इन नियमों को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का फैसला लिया गया है।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें
हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। पिछले महीने भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। 1 अप्रैल को नई कीमतें घोषित की जाएंगी। LPG संकट के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को इस बदलाव का असर महसूस हो सकता है।
CNG-PNG और ATF की कीमतें
CNG, PNG और ATF की कीमतों में भी हर महीने बदलाव होता है। 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो सकती हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ATF की कीमतें पहले से बढ़ रही हैं। इससे ट्रांसपोर्ट और एविएशन से जुड़े खर्च प्रभावित हो सकते हैं।
पैन कार्ड के नए नियम
पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब सिर्फ आधार कार्ड से पैन कार्ड बनाना संभव नहीं होगा। क्योंकि आवेदनकर्ताओं को सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने अनिवार्य हो जाएगा। प्रक्रिया थोड़ी लंबी और औपचारिक हो जाएगी। यह कदम फ्रॉड रोकने के लिए उठाया गया है।
FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ेगी
NHAI ने FASTag वार्षिक पास की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से यह फीस 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी। नई दर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी। हाईवे पर नियमित यात्रा करने वालों को इस बढ़ोतरी का असर पड़ेगा।
RBI के नए 2FA नियम
RBI का नया 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग, UPI पेमेंट या डिजिटल ट्रांसफर के लिए अब केवल OTP पर्याप्त नहीं होगा। हर लेन-देन के लिए कम से कम दो सुरक्षा लेयर्स जरूरी होंगी। इससे साइबर धोखाधड़ी कम करने में मदद मिलेगी।
ATM के नए नियम
ATM से कैश निकासी के नियम भी बदल रहे हैं। UPI ATM पर फ्री लिमिट और हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज जैसे प्रावधान अलग-अलग बैंकों के लिए लागू होंगे। ग्राहकों को अपने बैंक की नई गाइडलाइंस चेक करनी चाहिए। ये बदलाव यकीनन आम नागरिकों की दैनिक जिंदगी और बजट को प्रभावित करेंगे। सलाह दी जाती है कि नई दरों और नियमों की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट और बैंक ऐप पर चेक जरूर करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 14:44 IST