कब्र खोदकर मॉडल का सिर चोरी, 24 बार चाकू मार उतारा था मौत के घाट, हत्या के 5 महीने बाद कब्र से शव निकाल धड़ से अलग की गर्दन
Pamela Genini Murder: इटली की मशहूर मॉडल पामेला जेनिनी की पिछले साल अक्टूबर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब हाल ही में कब्रिस्तान से उनका सिर चोरी हो गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pamela Genini Murder: इटली की मशहूर मॉडल पामेला जेनिनी की पिछले साल अक्टूबर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 29 वर्षीय मॉडल की कथित तौर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने मिलान स्थित उनके घर की बालकनी में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, मौत के बाद भी मॉडल की आत्मा को शांति नहीं मिली है। खबरें आ रही हैं कि एक दरिंदे ने कब्रिस्तान से उनका सिर चुरा लिया।
आरोप है कि पामेला की हत्या उनके 52 वर्षीय करोड़पति एक्स बॉयफ्रेंड ने की थी, जो ब्रेकअप के बाद उनका पीछा कर रहा था और उनसे वापस रिलेशन में आने की जिद कर रहा था।
मॉडल पामेला जेनिनी का सिर कब्रिस्तान से चोरी
इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए के अनुसार, सोमवार को जब कब्रिस्तान के कर्मचारी पामेला जेनिनी की डेड बॉडी को शिफ्ट कर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि ताबूत ठीक से बंद नहीं हो रहा था और उसमें कुछ पेंच ढीले थे। जब उन्होंने ताबूत खोलकर देखा तो मॉडल का सिर गायब देखकर सन्न रह गए। और तो और, उन्होंने नोटिस किया कि ताबूत को सील करने के लिए इस्तेमाल किए गए सिलिकॉन नए थे जिससे पता चलता है कि हाल ही में किसी ने उनका सिर धड़ से अलग किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि इस घटना में तीन या चार संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस शव से छेड़छाड़ और चोरी करने के मामले की जांच की जा रही है, जिसके लिए सात साल तक की कैद की सजा हो सकती है।
Advertisement
पामेला जेनिनी पर 24 बार चाकू से हमला
गौरतलब है कि जेनिनी को उनकी बालकनी पर 24 से ज्यादा बार चाकू मारा गया था जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ये हत्या कथित तौर पर इतालवी व्यवसायी जियानलुका सोनसिन द्वारा की गई थी जो ब्रेकअप के बाद पामेला के पीछे पड़ा हुआ था।
खबरों की माने तो, जियानलुका पर आरोप है कि वह चाबियों से उसके अपार्टमेंट में घुस गया था। उस समय मॉडल ने अपने एक दोस्त को मैसेज भेजा जिसमें लिखा था- “मैं डरी हुई हूं। यह आदमी पूरी तरह से पागल है। मुझे नहीं पता क्या करूं।” इससे पहले पुलिस पहुंच पाती, उन्हें 'हेल्प-हेल्प' चिल्लाते सुना गया और फिर उनपर हमला हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनसिन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दो बार चाकू से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। फिलहाल वो हिरासत में है।