अपडेटेड 28 February 2025 at 08:15 IST

Earthquake: आधी रात 4 देशों में आए भूंकप के झटके, कांप उठी भारत-पाकिस्‍तान, नेपाल-तिब्बत की धरती; बिहार में इतनी रही तीव्रता

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने कहा है भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। इस भूकंप के झटके बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों में भी महसूस किए गए।

Follow :  
×

Share


भूकंप | Image: X/NCS

Earthquake News: पाकिस्तान और भारत से लेकर नेपाल तक सुबह सुबह भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए, भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने कहा है भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। इस भूकंप के झटके बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों में भी महसूस किए गए। कई देशों में धरती कांपी उठी, भूकंप की वजह से नेपाल-तिब्बत, पाकिस्तान से लेकर भारत तक की धरती डोल उठी। 

नेपाल में 2 बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप आया है। नेपाल में एक भूकंप (Nepal Earthquake) काठमांडु के पास तो दूसरा बिहार बॉर्डर के पास आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता काठमांडु में 6.1 और बिहार में 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और यह शुक्रवार तड़के लगभग ढाई बजे आया। भूकंप की वजह से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बिहार की धरती भी हिल गई। नेपाल में आए भूकंप की वजह से पटना, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। पहला भूकंप बिहार सीमा के पास आया। नेपाल के बागमती प्रांत में देर रात 2.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जगह बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 189 किलोमीटर दूर है। इस वजह से मिथिला में नींद से सोए लोगों की भी भूकंप के झटकों से नींद खुल गई। लोग अपने घरों से बाहर खुली जगह में पहुंचे।

फिलहाल, कोई नुकसान को लेकर कोई खबर नहीं मिली है। इस तीव्रता का भूकंप हल्ला तो पैदा करता ही है साथ ही केंद्र के आसपास के इलाकों में मामूली नुकसान भी पहुंचा सकता है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.21 मील) थी।

वहीं, नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 'नेपाल में 2 बजकर 51 मिनट पर भी भूकंप आया। इस बार यह पहले से ज्यादा जोरदार भूकंप था। काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले में कोदारी हाईवे पर सुबह 2:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के झटके काठमांडू घाटी और उसके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। 

पाकिस्तान में भी भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग 

वहीं पाकिस्तान में भी सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। फिलहाल वहां से भी कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। 

यह भी पढ़ें : Pune Rape Case: 68 घंटे बाद दबोचा गया दरिंदा, बस में की थी हैवानियत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 07:49 IST