अपडेटेड 29 April 2025 at 12:06 IST

'जल्द ही मुजफ्फराबाद में तिरंगा लहराएंगे', निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, कहा- पाकिस्तान से 1955 का बदला लेने का समय आ गया

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे का आक्रोश सोशल मीडिया पर दिख रहा है। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद को लेकर बड़ा दावा किया है।

Follow :  
×

Share


BJP MP Nishikant Dubey | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। घाटी में सेना का एक्शन जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया है कि भारत पाकिस्तानी आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देगा। इस बीच BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 'भारत जल्द ही मुजफ्फराबाद में तिरंगा लहराएगा'।


पहलगाम आतंकी हमले को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे का आक्रोश सोशल मीडिया पर दिख रहा है। वो हर दिन इस आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहें है। उनके कई X पोस्ट पर बवाल भी मचा है। इस बीच बीजेपी नेता ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद को लेकर बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तान को लेकर निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने अपने X हैंडल पर एक नक्शा शेयर किया है। नक्शा शेयर करने कर उन्होंने पोस्ट में लिखा है, पाकिस्तान 1955 से हमारे कश्मीर के कुछ हिस्से पर अपना अवैध कब्जा मानता है। बस अब हमलोग जल्द ही मुजफ्फराबाद में तिरंगा लहराएंगे।

पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर उठाया ये सवाल

इससे पहले भी उन्होंने भारत से पाकिस्तान नागरिकों की वापसी को लेकर कहा था कि जब वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो दो तरह के वीजा सामने आए और इस पर गहन जांच की जरूरत है। पाकिस्तानी लड़कियों की शादी यहां हुई है और वे भारत की नागरिक नहीं बन सकती हैं और सालों से यहां रह रही हैं। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी पुरुषों की भी शादी भारत में हुई है। इन शादियों के पीछे क्या मकसद है, इसकी जांच होनी चाहिए। क्या इन देशों में वैवाहिक संबंध नहीं हैं? जो लोग 1947 में पाकिस्तान चले गए, उनकी संपत्तियां शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत सरकार ने अपने कब्जे में ले लीं। क्या इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान में अपनी बेटियों की शादी करने वाले भारतीय और भारत में अपनी बेटियों की शादी करने वाले पाकिस्तानी इस देश के दुश्मन हैं? हमें पहले उनसे निपटना होगा।

 2025 के अंत तक पाकिस्तान खत्म हो जाएगा-निशिकांत दुबे

बीजेपी नेता ने यह भी दावा कर चुके हैं कि 2025 के अंत तक पाकिस्तान एक देश के रूप में अस्तित्व में नहीं रहेगा। उन्होंने रविवार को देवघर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जल्द ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेगा। उन्होंने दावा के साथ कहा था कि पाकिस्तान का विभाजन कर उसे बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नाम के नए देशों में बदल दिया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'अल्लाहु अकबर बोला...', टूरिस्ट ने बयां किया पहलगाम हमले का खौफनाक मंजर
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 April 2025 at 12:06 IST