अपडेटेड 24 March 2025 at 23:13 IST
नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर तो ओवैसी को लगी मिर्ची, कहा- कार्रवाई करनी है तो अदालत में सबूत...
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम खिलाफ-वरजी करते हुए, आज नागपुर हिंसा के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया।"
Nagpur Violence : नागपुर हिंसा के दंगाइयों पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार एक्शन ले रही है। हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर प्रशासन का बुलडोडर चला है और उसके घर को ढहा दिया गया है।
फडणवीस सरकार के इस एक्शन पर हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम खिलाफ-वरजी करते हुए, आज नागपुर हिंसा के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। सिर्फ आरोप लगाकर बुलडोजर चलाना असंवैधानिक है। अगर कार्रवाई करनी है तो अदालत में सबूत दिखाकर सजा दिलवाते, उनके घरवालों की क्या गलती थी?"
ओवैसी ने आगे कहा, "शिंदे सेना के गुंडों को आज कुनाल कामरा के चुटकुलों से इतनी तकलीफ हुई कि बेवजह एक कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ कर दी। क्या फडणवीस उन गुंडों के घरों पर भी बुलडोजर चलवाएंगे ? हमारे रसूलल्लाह के खिलाफ अनाप-शनाप बकने की जुर्रत करने वाले एक बाबा के घर पर बुलडोजर नहीं चलता, क्यूंकि वो “संस्कारी” है, हालांकि उसने जो कहा वो जुर्म था। लेकिन एक चुटकुले से इतनी तकलीफ कि BMC से लेकर मुख्यमंत्री तक सब कमरा पर टूट पड़े।
17 मार्च को नागपुर में हिंसा हुई
17 मार्च को नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में एक घायल व्यक्ति हो चुकी है। घटना के समय पुलिस पर पत्थर फेंके गए थे। दंगे को भड़काने के लिए कथित तौर पर ये अफवाह फैली थी कि आंदोलन के दौरान एक समुदाय की किताब को जला दिया गया था। हिंसा के समय कई वाहनों को जला दिया गया। एक मकान को भी निशाना बनाया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ ही हिंसा की आड़ में बदतमीजी की कोशिश हुई थी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 23:13 IST