अपडेटेड 26 March 2025 at 13:52 IST

लोकसभा में राहुल गांधी पर बरसे ओम बिरला, कहा- नियमों के अनुसार आचरण करें नेता प्रतिपक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की।

Follow :  
×

Share


Loksabha Speaker Om Birla | Image: Sansad TV

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की। बिरला ने जब यह टिप्पणी की तो राहुल गांधी सदन में मौजूद थे।

 

लोकसभा अध्यक्ष ने शून्यकाल के दौरान कहा, ‘‘ सदन के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे सदन की मर्यादा और शालीनता के उच्च मादपदंडों को बनाए रखें। मेरे संज्ञान में कई ऐसी घटनाएं आई हैं कि सदस्यों के आचारण सदन की उच्च परंपराओं और मापदंडो के अनुरूप नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस सदन में पिता-पुत्री, मां-बेटी और पति-पत्नी सदस्य रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा है कि वह नियम 349 के तहत पालनीय नियमों के अनुसार सदन में आचारण- व्यवहार करें।’’

नियमों के अनुसार आचरण करें नेता प्रतिपक्ष-ओम बिरला

बिरला का कहना था कि विशेष रूप से सदन में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह (उपयुक्त) आचरण रखें। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने कुछ कहने का प्रयास किया, हालांकि बिरला ने दोपहर करीब एक बजे सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें: 'मृत्यु' नहीं 'मृत्युंजय महाकुंभ' था, ममता बनर्जी पर योगी का पलटवार

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 13:52 IST