Subhadra Yojana: महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा, 1.03 करोड़ लाभार्थियों के खाते में आए 5000 रुपये; आपको मिले या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

सुभद्रा योजना के लिए राज्य सरकार ने हर साल 11,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

 
Follow :
महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा, 1.03 करोड़ लाभार्थियों के खाते में आए 5000 रुपये; आपको मिले या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस | Image: X

बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की स्कीम चलाती है। BJP शासित राज्यों में भी अलग से महिलाओं पर क्रेंदित योजनाएं चलती हैं। सुभ्रदा योजना इसी में शामिल है। ओडिशा में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के लिए ये योजना चला रही है। इस योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है।

इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को सरकार की ओर से हर साल दो किस्तों में 10 हजार रुपये की मदद मिलती है। शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन के मौके पर ओडिशा सरकार ने इस योजना की पांचवीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत राज्य की 1,03,26,162 पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। इस किस्त के तहत सरकार 5,163 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही सुभद्रा योजना; बोले सीएम मोहन चरण माझी

नयागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि सुभद्रा योजना केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम और प्रतीक है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने में सक्षम बनाना और उन्हें सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
गौरतलब है कि सुभद्रा योजना के लिए राज्य सरकार ने हर साल 11,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। हर वर्ष 5,000 रुपये की दो किस्तें सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत महिलाओं ने सुभद्रा योजना की राशि का इस्तेमाल दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और विकास के लिए किया है। वहीं 25.52 प्रतिशत महिलाओं ने इस सहायता राशि से अपना व्यवसाय शुरू किया। इनमें सब्जी की खेती, सिलाई, स्टेशनरी की दुकान, बुनाई और डेयरी जैसे स्वरोजगार शामिल हैं।

27 लाख महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

महिलाओं को उद्यमिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सरकार ने Women Entrepreneurship Platform भी शुरू किया है। इसके जरिए महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, मेंटरशिप, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 11,789 सुभद्रा लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं करीब 27 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।

महिलाओं और बेटियों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना भी शुरू की है। कन्या सुमंगल योजना के तहत चालू वित्त वर्ष से जन्म लेने वाली बेटियों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1,01,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

कुल बजट का 40% महिलाओं पर खर्च कर रही माझी सरकार

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि इस वर्ष ओडिशा के 3.10 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1,22,764 करोड़ रुपये यानी करीब 40 प्रतिशत राशि महिलाओं के लिए खर्च की जाएगी। यह राज्य में महिलाओं के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजटीय प्रावधान है।

आपके खाते में 5,000 आए या नहीं, ऐसे करें चेक?

अगर आप सुभद्रा योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि पांचवीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो ऑनलाइन स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले सुभद्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें। वेबसाइट पर Beneficiary Status/Application Status से जुड़ा ऑप्शन सिलेक्ट करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, OTP या आधार से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है। लॉगिन करने के बाद अपना आवेदन, e-KYC और किस्त का स्टेटस देखें.अगर स्टेटस में पेमेंट जारी दिख रहा है, लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है, तो अपने बैंक खाते में Aadhaar-DBT seeding की स्थिति भी जांचें। आधिकारिक पोर्टल पर ही अपनी जानकारी चेक करें।

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपका नाम योजना में है, लेकिन 5,000 खाते में नहीं पहुंचे हैं, तो सबसे पहले पोर्टल पर अपना e-KYC और बैंक-Aadhaar लिंक/DBT स्टेटस चेक करें। अगर वेरिफिकेशन या मनी ट्रांसफर से जुड़ी समस्या बनी रहती है, तो सुभद्रा योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन 14678 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG 3.89 रुपये मंहगी, इस साल 5वीं बार बढ़े दाम, आज से बढ़े हुए दामों पर मिलेगी गैस, जानें नए रेट

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 August 2026 at 08:24 IST