CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG 3.89 रुपये मंहगी, इस साल 5वीं बार बढ़े दाम, आज से बढ़े हुए दामों पर मिलेगी गैस, जानें नए रेट
दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। IGL की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, जुलाई 2026 से वेस्ट एशिया संकट के दोबारा बढ़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से LNG कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है।
इसके चलते वैश्विक LNG की कीमतें संकट से पहले के स्तर के मुकाबले करीब दोगुनी हो गई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी। IGL ने एक बयान में कहा कि CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है, और पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से इसकी कीमतों में तेजी आई है।
IGL ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LNG की कीमतें ज्यादा बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर काफी बढ़ गया है। इसलिए, CNG की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए अब 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है।
महंगी सीएनजी, फर्क क्या पड़ेगा?
Advertisement
सीएनजी महंगी होने का सीधा असर ऑटो, कैब और प्राइवेट कार चालकों पर पड़ेगा। उन पर असर पड़ने का मतलब है कि आम लोगों के लिए कैब सर्विस महंगी हो जाएगी, ओला-उबर जैसी राइड के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। रक्षाबंधन का पर्व खत्म होते ही आम लोगों पर यह महंगाई का एक बड़ा बम फूटा है।
नोएडा-मेरठ में कितने पहुंचे दाम?
Advertisement
दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में भी महंगाई का मीटर तेजी से घूमा है। पेट्रोल-डीजल की तरह ही अलग-अलग राज्यों के वैट (VAT) की वजह से कीमतों में अंतर है।
- दिल्ली: 86.98 रुपए प्रति किलोग्राम
- नोएडा और गाजियाबाद: 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम
- मेरठ: 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम
- गुरुग्राम: 92.01 रुपए प्रति किलोग्राम
इस साल 5वीं बार पड़ा जेब पर बोझ
जनता को लगा यह झटका इस साल का पहला झटका नहीं है। दिल्ली-NCR में इस साल यह 5वीं बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मई में IGL ने युद्ध का हवाला देकर ही 10 दिनों के अंदर 4 किस्तों में कुल 6 रुपए प्रति किलो दाम बढ़ा दिए थे।