अब नोएडा में खुला नाला बना काल, ड्यूटी पर जा रहे युवक की नाले में गिरकर गई जान; आर्यन की मौत का जिम्मेदार कौन?

लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर-58 क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की गहरे नाम में गिरने से मौत हो गई है।

 
Follow :
नोएडा में बारिश के दौरान खुले नाले में गिरने से युवक की मौत | Image: Republic

Noida News: दिल्ली और गाजियाबाद की सीमा सटे नोएडा में खुला नाला काल बन गया है। सेक्टर 58 में ड्यूटी पर जा रहे 28 वर्षीय आर्यन की खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पहचान नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव के रहने वाले संजय कुमार के बेटे आर्यन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, आर्यन भारी बारिश के दौरान काम पर जा रहा था, तभी वह गलती से एक खुले नाले में गिर गया। बताया गया कि पानी भरा होने के कारण नाला दिखाई नहीं दे रहा था।

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

मौके पर मौजूद आर्यन के साथी शुभम ने आनन-फानन में आवाज लगाई, जिससे मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव 

सूचना मिलने पर सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश

इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है और उन्होंने खुले नालों के आस-पास सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले पानी में डूब जाते हैं और दिखाई नहीं देते, जिससे ऐसे जानलेवा हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लोगों ने मामले में नोएडा अथॉरिटी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, जिसमें खुले नालों को ढकना और जान-माल के और नुकसान को रोकने के लिए सुरक्षा के उचित इंतजाम करना शामिल है।

यह भी पढ़ें: 'लड़कियों की देर से शादी रेप का कारण', मौलाना रशीदी के बयान पर मचा बवाल तो आई सफाई, कहा- इस्लाम भी यही सलाह देता है कि लड़की बालिग हो तो...
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 July 2026 at 23:43 IST