BREAKING: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब इस एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा।

 
Follow :
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट | Image: Republic

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएम ने इसकी घोषणा की। अब जेवर एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब इस एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह बड़ा फैसला पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा होने पर लिया गया है। 

जेवर एयरपोर्ट के बदला नाम 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद, राज्य को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री की आभारी है; यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है। इसी के चलते, मंत्रिपरिषद ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर' करने का प्रस्ताव भी पास किया है।"

October 9, 2026

UP अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर-सीएम योगी

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने आगे कहा, "डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय से उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सर्व विदित है कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, जन-जन में असुरक्षा की भावना और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री के लंबे प्रशासनिक अनुभवों, दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश ने शासन की नई कार्य संस्कृति को अपनाया।"

October 9, 2026

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी-सीएम योगी

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नए आत्म विश्वास के साथ चतुर्मुखी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद इस बात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी रहेगी कि उन्होंने राज्य के विकास को निरंतर अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज उत्तर प्रदेश विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी का नया मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में करीब 60 हज़ार करोड़ के लागत से 2483 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है।"
 

यह भी पढ़ें:  'राम मंदिर नहीं गए ना? जाते कैसे, दाढ़ी-टोपी...', राजभर का अखिलेश पर तंज
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 October 2026 at 13:49 IST