'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं

योगी के मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है और आरोप लगाया कि सपा मुखिया राम मंदिर के दर्शन इसलिए नहीं किए क्योंकि मुस्लिम वोटर उनसे रूठ जाता।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI/File Photo

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर धार्मिक आस्था को लेकर निशाना साधा है।राजभर ने अखिलेश के अयोध्या पहुंचने से पहले भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि न तो उन्हें राम प्यारे हैं और न ही कृष्ण।अब अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी न जाने और रामलला के दर्शन न करने पर राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तीखा हमला बोला है।

योगी के मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव की धार्मिक आस्था और राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है और आरोप लगाया कि सपा मुखिया राम मंदिर के दर्शन इसलिए नहीं किए क्योंकि मुस्लिम वोटर उनसे रूठ जाता। राजभर ने कहा कि अगर उनमें आस्था है तो खुद का राजनीतिक समीकरणों का बंधक नहीं बनाना चाहिए। अपने X पोस्ट में उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।

राजभर ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा है- अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती।  एक बात बताइयेगा? अयोध्या की सड़कों पर जब आप पहुंचे तो क्या आपके कानों में कारसेवकों की चीखें नहीं गूंजी? उन्हीं कारसेवकों की चीखें जिनपर आपके पिता जी ने गोली चलवाई थी? याद तो आई होगी? अंदर अंदर आप मुस्कुराए भी होंगे?

खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं-राजभर

पोस्ट में आगे लिखा है- अभी भी समय है, पश्चाताप कर लीजिए। पाप खत्म तो नहीं होंगे, शायद ईश्वर माफ कर दे। प्रभु श्री राम बड़े दयालु हैं। दूसरी बात। अगर आस्था है तो राजनैतिक समीकरण का बंधक मत बनिए। अगर आस्था नहीं है तो खुलकर कहिए कि मैं नास्तिक हूं। बीच में रहकर ना 80 के रहेंगे, ना 20 के। बाकी आपकी एक तस्वीर देखी। भोजन प्रसाद पाते हुए। आश्चर्य हुआ कि जो अखिलेश जी इफ़्तारी में टोपी लगाकर चहकते हुए दिखते हैं, वही अखिलेश जी कैसे असहज बैठे हैं।

Advertisement

अखिलेश की इफ्तार वाली फोटो शेयर का कसा तंज

ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि भोजन प्रसाद के लिए नहीं बल्कि वोट की भूख मिटाने बैठे हैं। ऐसा लगता है जैसे इफ्तार वाली मुस्कान दिख गई तो मौलाना नाराज हो जायेंगे। उम्मीद है आपकी अंतरात्मा जागेगी और आज नहीं तो कल, आप प्रभु श्री राम के और प्रभु हनुमान के दर पर शीश नवाकर माफी जरूर मांगेंगे। जय श्री राम, जय हनुमान।

सपा के मुखिया खुद सशंकित हैं-राजभर

वहीं, न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "आप जिस तरह का खेल कर रहे हैं आप खुद सशंकित हैं। आप अयोध्या गए थे तो हनुमान गढ़ी और भगवान राम के दर्शन कर लेते तो सवाल खड़े नहीं होते। वो जब साधु संतों को दक्षिणा दे रहे थे तो लग रहा था पैसा उड़ा रहे हैं। ये सब समाज को बांटने का तरीका है। मगर अब मुस्लिम भी मानते है कि योगी की राज्य में प्रदेश में कोई भेद-भाव नहीं होता।"

Advertisement

बता दें कि अखिलेश यादव अयोध्या धाम से कुछ दूर स्थित कृष्णापुर खानपुर गांव में आयोजित एक श्रीमदभागवत कथा यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री और अयोध्या विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर आयोजित हुआ था।

यह भी पढ़ें: आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे, 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड