नितिन नबीन का BJP मुख्यालय में भव्य स्वागत, अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

BJP Working President Nitin Nabin: नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

Follow :  
×

Share


Nitin Nabin | Image: ANI

Nitin Nabin: बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन प्रसाद सिन्हा की BJP के कार्यकारी अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई है। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। 

बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।

दिल्ली में हुआ नितिन नबीन का जोरदार स्वागत

नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।

'छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है'

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, "बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।"

इससे पहले नई जिम्मेदारी मिलने पर नितिन नबीन ने कहा, "मैं यही कहूंगा कि पार्टी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा किया है, पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया है। निश्चित रूप से पार्टी के भरोसे पर काम करने का प्रयास करेंगे। वहीं, बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है, जब NDA गठबंधन मिलकर लड़ता है तो कोई चुनौती नहीं है।"

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वो बीजेपी के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।  नवीन किशोर सिन्हा के निधन की वजह से खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट से महज 26 साल की उम्र में पार्टी ने वो चुनाव मैदान में उतरे थे। नितिन बांकीपुर से पांच बार विधायक रहे। वो कायस्थ समुदाय से आते हैं। महज 45 साल की उम्र में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: असम और तमिलनाडु चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, पीयूष गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो ये नेता बने असम के चुनाव प्रभारी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 16:08 IST