Budget 2025: नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के बजट को सराहा, बोले- बिहार के विकास को गति मिलेगी
नीतीश कुमार ने शनिवार को पेश केंद्रीय बजट 2025-26 की सराहना करते हुए कहा कि यह सकारात्मक है और इससे राज्य के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
- भारत
- 1 min read
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पेश केंद्रीय बजट 2025-26 की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘‘सकारात्मक’’ है और इससे राज्य के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद दिया। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख घटक है।
यह भी पढ़ें: कई नई स्कीम, सम्मान निधि को 63500 करोड़, फसल बीमा योजना के लिए 12242 करोड़... किसानों को बजट में क्या-क्या मिला?
बिहार के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि ‘‘मखाना बोर्ड’’ की स्थापना के प्रस्ताव से मखाने की खेती को बढ़ावा मिलेगा, जिसके लिए राज्य दूर-दूर तक जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे उड़ान संपर्क सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
(PTI की खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 17:03 IST