अपडेटेड 14 November 2025 at 19:11 IST
Bihar CM Prediction: नीतीश की कुंडली में शनि का जोर ऐसा, कोई न दे सकता पटखनी क्योंकि...
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद NDA का आंकड़ा 200 के पार है। इस चुनाव में महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। ऐसे में जीत के बाद यह हलचल मच गई है कि क्या सितारे भी NDA के साथ है? आइए ज्योतिष दृष्टिकोण से जानते हैं।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ चुका है। मतगणना के बाद NDA का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। बिहार चुनाव 2025 के नतीजों ने राजनीतिक में हलचल मचा दिया है कि क्या NDA की जीत पहले से ही ग्रहों और अंकों के संकेतों में छिपी हुई थी? जैसे ही परिणाम साफ हुए, ज्योतिष और अंक ज्योतिष से जुड़े विश्लेषण फिर से चर्चा में आ गए।
अंक ज्योतिष के अनुसार नीतीश कुमार का प्रमुख अंक 8 माना जाता है, जिसे ज्योतिष के अमनुसार शनि का अंक भी माना जाता है। इस संख्या को स्थिरता, नियंत्रण और कठिन परिस्थितियों में टिके रहने के गुणों से जोड़कर भी देखा जाता है। यही कारण है कि कई विशेषज्ञ इस जीत की दिशा ग्रहीय संकेतों से जोड़ते हैं। ज्योतिष के अनुसार NDA का प्रदर्शन इस दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है।
शनि–गुरु का प्रभाव स्थिरता
इस चुनाव के दौरान जिस योग पर सबसे अधिक चर्चा रही, वह था शनि–गुरु का संयुक्त गोचर। पारंपरिक ज्योतिष मानता है कि यह संयोजन परिवर्तन की बजाय स्थिरता और अनुभवी नेतृत्व को बढ़ावा देता है। इस योग के प्रभाव में बने माहौल में अक्सर जनता नए प्रयोग से अधिक भरोसेमंद और परिपक्व नेतृत्व को चुनती है। NDA का प्रदर्शन इस दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है।
नीतीश कुमार की कुंडली में शनि का गहरा प्रभाव
नीतीश कुमार की राजनीतिक शैली, संतुलन, धैर्य और रणनीतिक सोच अक्सर शनि के प्रभाव से जोड़ी जाती है। कई ज्योतिषियों का कहना है कि 2025 में उनके ग्रह-स्थितियाँ विशेष रूप से अनुकूल थीं। शनि को लंबे राजनीतिक सफर, प्रशासनिक क्षमता और संकटों में भी स्थिर निर्णय लेने वाले नेतृत्व का ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि NDA की मजबूत वापसी का श्रेय कई विशेषज्ञ नीतीश की कुंडली में मौजूद इस शनि बल को देते हैं।
नीतीश कुमार की कुंडली में शनि
शनि बल का सबसे बड़ा प्रभाव ज्योतिषियों के अनुसार नीतीश कुमार की कुंडली में शनि इस समय अत्यंत मजबूत अवस्था में था। शनि का अर्थ विजय से भी जोड़कर देखा जाता है, जिसका रिजल्ट आपके सामने हैं। शनि का अर्थ ये भी बताया जाता है-
प्रशासन
अनुशासन
जनता का भरोसा
लंबा कार्यकाल
संकटों में स्थिर रहना और सही समय पर निर्णय लेना
संकट से बाहर निकलने की क्षमता राजनीति में नीतीश कुमार की पहचान भी यही रही है। संकटों में स्थिर रहना और सही समय पर निर्णय लेना। इसलिए कई विशेषज्ञ इस चुनाव को 'शनि समर्थित परिणाम' कहते हैं। संख्या 8 वाले लोग सत्ता में लंबे समय रहते हैं, कई बार गिरते लेकिन बड़ी वापसी करके लौटते हैं। बिल्कुल नीतीश कुमार की तरह। जनता ने रिकॉर्ड मतदान के साथ स्पष्ट संकेत दिया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 18:57 IST