BJP New President: नितिन नबीन बने BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी की मौजूदगी में हुआ नाम का ऐलान

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। डॉ के लक्ष्मण ने मंच पर उन्हें निर्वाचन पत्र सौंपा। पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनकी ताजपोशी हुई।

 
Follow :
नितिन नबीन बने BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नितिन नबीन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। 

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उनके नाम का आज, 20 जनवरी को आधिकारिक ऐलान हुआ। डॉ के लक्ष्मण ने मंच पर उन्हें निर्वाचन पत्र सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समते बीजेपी शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। 

 नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

पटना के बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन ने 20 जनवरी को औपचारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। महज 46 साल के नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर माला पहनकर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन किया।

 दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई-नड्डा

नितिन नबीन को बधाई देते हुए भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है। जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

दिल्ली से पटना तक जश्न शुरू

इधर नितिन नबीन के नाम के आधिकारिक ऐलान के साथ ही दिल्ली से लेकर पटना तक जश्न शुरू हो गया है। पटना के बांकीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा जलाकर जश्न मनाया। बता दें कि नितिन नबीन बिहार के पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक रह चुके हैं। 

नई जिम्मेदारी संभालने से पहले ईश्वर का लिया आशीर्वाद

नई जिम्मेदारी संभालने से पहसे नितिन नवीन मंगलवार की सुबह सबसे पहले दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा की। फिर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। इस दौरान दिल्ली बीजेपी सरकार के कई मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: 'नितिन नबीन मेरे भी बॉस...',PM ने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 12:17 IST