अपडेटेड 7 March 2025 at 21:13 IST
'मैं दरवाजा नहीं खोलूंगा...', Republic के मंच पर नितिन गडकरी ने बताया, कैसे खत्म किए राज्यों के आपसी 17 विवाद
Republic के मंच पर नितिन गडकरी ने पानी के झगड़ों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे पास पानी की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी पानी को लेकर झगड़े थे।
Republic Plenary Summit 2025 : देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'Limitless India' पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘हम आंखे दान कर सकते हैं, लेकिन दृष्टि दान नहीं कर सकते। भारत की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति ज्ञान है और इसी ज्ञान ने हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।’ नितिन गडकरी ने देश के बुनियादी ढांचे से लेकर विकास दर और दिल्ली में पानी की समस्या तक, कई विषयों पर अपने विचार रखे।
नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में भारत की सबसे बड़ी ताकत ज्ञान है। आज जिस तरह से हमारे देश में नई यूनिवर्सिटी बन रही हैं, विदेशों में हमारे इंजीनियरों की जो पहचना है, अमेरिका और UK में अच्छे डॉक्टरों में भारत का ही नाम आता है। इसका मतलब ये है कि हमारे ज्ञान की ताकत हमें विश्वगुरू बनाने की ताकत रखती है। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक देश में पूंजी निवेश नहीं आएगा, हम आगे नहीं बढ़ सकते। देश का बुनियादी ढांचे विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
'इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राथमिकता'
नितिन गडकरी ने कहा कि अगर आत्मनिर्भर भारत बनाना है, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनानी है और विश्व की तीसरी बड़ी इकॉनमी बनानी है। तो वॉटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को मजबूत करना होगा। इसलिए हमारी सरकार की प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रही है। इसका नतीजा ये हुआ कि आज देश तेजी से बदल रहा है। उद्योग और व्यापार में वृद्धि हो रही है।
'मैं दरवाजा नहीं खोलूंगा...'
Republic Plenary Summit 2025 में नितिन गडकरी ने पानी के झगड़ों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे पास पानी की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी पानी को लेकर झगड़े थे। उन्होंने बताया कि 1970 से 23 झगड़े पानी को लेकर राज्यों में थे। मैंने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और दिल्ली को बुलाकर 17 झगड़े निपटाए। मैं मुख्यमंत्रियों को कहता था कि मैं रूम का दरवाजा नहीं खोलूंगा, आप ये झगड़ने निपटाएं। अब 23 में से 17 झगड़े खत्म हो गए हैं।
दिल्ली को मिलेगा 24 घंटे पानी
नितिन गडकरी ने बताया कि "उत्तराखंड और हिमाचल में 4 प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। इससे आने वाले समय में दिल्ली को 2070 तक पानी की कोई कमी नहीं होगी, पूरा पानी मिलने वाला है। कल मुझे दिल्ली की मुख्यमंत्री मिलने आई थी। मैंने उनसे कहा कि आप सातों दिन 24 घंटे दिल्ली के लिए पानी की योजना लागू करो।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 12:23 IST