Mumbai: मीरा रोड पर हिंदू गार्ड्स पर जानलेवा हमला मामले में NIA की एंट्री, ATS के साथ करेगी जांच, CM फडणवीस बोले- सरकार का पूरा सहयोग...

CM Fadnavis on Mira Road Stabbing Incident: मीरा रोड की घटना पर सीएम फडणवीस ने कहा कि मामला सेल्फ रेडिकलाइजेशन का प्रतीत होता है। आरोपी जुबैर अंसारी वह कट्टरपंथ की ओर झुक गया था और उसके मन में “जिहाद” के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने का विचार था।

Follow :  
×

Share


मीरा रोड घटना पर सीएम फडणवीस | Image: Republic, ANI

Mumbai Mira Road Stabbing Incident: मुंबई के मीरा रोड स्थित नयानगर इलाके में दो हिंदू गार्डों पर जानलेवा हमला की घटना पर जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र ATS के साथ NIA भी मामले की जांच करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।

घटना पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

सोलापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मामला सेल्फ रेडिकलाइजेशन का प्रतीत होता है। आरोपी युवक के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि युवक अमेरिका में रहता है और हाल ही में यहां आया था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह कट्टरपंथ की ओर झुक गया था और उसके मन में “जिहाद” के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने का विचार था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

‘जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा’

फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा। यह पता लगाया जाएगा कि उसके रेडिकलाइजेशन के पीछे कौन लोग या नेटवर्क सक्रिय थे। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी जिससे किसी भी संभावित साजिश का खुलासा हो सके।

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने से इनकार पर जानलेवा हमला

घटना मीरा रोड के नयानगर इलाके में स्थित एक निर्माणधीन इमारत की है। आरोपी जैब जुबैर खान ने कथित तौर पर हिंदू गार्डों से उनका नाम और धर्म पूछा और फिर उन्हें कलमा पढ़ने को कहा था। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो जुबैर ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

घटना के बाद ATS ने मुंबई समेत ठाणे के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। जब पुलिस और ATS की टीम जुबैर अंसारी के घर पर पहुंची और तलाशी ली, तो मौके से कथित तौर पर ISIS से जुड़ी संदिग्ध और कट्टरपंथी सामग्री मिली। वहां कुछ हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए। एक नोट में उसने खुद को आतंकी संगठन से जोड़ने की इच्छा भी जताई थी। सूत्रों के मुताबिक, इन नोट्स में आरोपी ने इस हमले को किसी आतंकवादी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना "पहला कदम" बताया था। इसमें “ISIS”, “लोन वुल्फ”, “जिहाद” और “गाजा” जैसे शब्द लिखे थे।  

यह भी पढ़ें: संदिग्ध नोट, ISIS कनेक्शन... नाम-धर्म पूछकर जुबैर अंसारी ने क्यों किया 2 हिंदू गार्ड पर जानलेवा हमला? जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 13:26 IST