Mumbai: संदिग्ध नोट, ISIS कनेक्शन... नाम-धर्म पूछकर जुबैर अंसारी ने क्यों किया 2 हिंदू गार्ड पर जानलेवा हमला? जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Mira Road Incident: महाराष्ट्र ATS को आरोपी जैब जुबैर अंसारी के घर से कथित तौर पर ISIS से जुड़ी संदिग्ध और कट्टरपंथी सामग्री मिली। वहां कुछ हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए। नोट्स में “ISIS”, “लोन वुल्फ”, “जिहाद” और “गाजा” जैसे शब्द लिखे थे।
- भारत
- 3 min read

Mumbai Mira Road Stabbing case: मुंबई के मीरा रोड पर दो हिंदू गार्डों पर हमले की घटना ने चौंका दिया है। आरोपी जैब जुबैर अंसारी (उम्र 31 साल) ने कथित तौर पर गार्ड्स से नाम-धर्म पूछा और उनसे कलमा पढ़ने को कहा, जिससे इनकार करने पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी पुलिस के शिकंजे में है। मामले में आतंकी एंगल के शक के चलते इसकी जांच महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) को सौंप दी गई है। वहीं, शुरुआती जांच में आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
ATS ने तीन ठिकानों पर मारे छापे
घटना के बाद ATS ने मुंबई समेत ठाणे के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। कुर्ला और मीरा रोड में आरोपी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने छापेमारी के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज (मोबाइल, लैपटॉप/टैब, पेन ड्राइव) बरामद किया है। इन ठिकानों पर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और साहित्य कंटेंट भी मिले।
नोट्स में- ISIS, गाजा और जिहाद जैसे शब्दों का जिक्र
घटना के बाद जब पुलिस और ATS की टीम जुबैर अंसारी के घर पर पहुंची और तलाशी ली, तो मौके से कथित तौर पर ISIS से जुड़ी संदिग्ध और कट्टरपंथी सामग्री मिली। वहां कुछ हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए। एक नोट में उसने खुद को आतंकी संगठन से जोड़ने की इच्छा भी जताई थी। सूत्रों के मुताबिक, इन नोट्स में आरोपी ने इस हमले को किसी आतंकवादी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना "पहला कदम" बताया था। इसमें “ISIS”, “लोन वुल्फ”, “जिहाद” और “गाजा” जैसे शब्द लिखे थे।
नोट में कुछ वाक्य भी पाए गए, जैसे- “LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!” इसके अलावा कुछ असंगत बातें भी लिखी गई थीं, जैसे“People, family, wives, parents… will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by…”
Advertisement
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स को जानबूझकर निशाना बनाया था। एटीएस को शक है कि आरोपी प्रतिबंधित संगठन के रेडिकलाइजेशन मोड्यूल का मोहरा बन चुका था। आरोपी के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वो लगातार भड़काऊ कंटेंट भी देख रहा था। एजेंसी लोन वुल्फ अटैक के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
कई साल अमेरिका में रहा आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जुबैर अंसारी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। वह साइंस ग्रेजुएट है और कई साल तक अमेरिका में रह चुका है। उसका परिवार अब भी वही रहता है। अमेरिका में जुबैर को नौकरी नहीं मिली, जिस वजह से वह कुछ साल पहले भारत लौट आया था। वे मीरा रोड में अकेले रह रहा था। यहां जुबैर ऑनलाइन केमिस्ट्री की क्लासेस लेता था और साथ ही नौकरी की तलाश में था।
Advertisement
घटना मीरा रोड के नयानगर इलाके में स्थित एक निर्माणधीन इमारत की है। पुलिस को 27 अप्रैल को सुबह लगभग 4 बजे इसकी सूचना मिली थी। घटना के बाद दोनों घायलों को वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल राजकुमार मिश्रा नाम की सर्जरी हुई है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
नयानगर पुलिस स्टेशन में धारा 109, 118(2) और 196(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है। घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और डेढ़ घंटे के अंदर ही उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया।