UPI यूजर्स ध्यान दें! आज से Paytm, PhonePe और Google Pay में नया नियम लागू, पैसे भेजने से पहले जरूर पढ़ लें
RBI ने आज से UPI ट्रांजेक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू कर दिए हैं। जिससे PhonePe, Paytm, Google Pay यूजर्स को अब PIN के साथ कुछ और स्टेप्स भी पूरे करने होंगे। ऐसे में अगर आप किसी को पैसे भेज रहे हैं तो आपको इन नए नियमों के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर।
RBI new UPI Rule: देशभर में डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए जरूरी खबर है कि आज 1 अप्रैल 2026 से UPI में नए 2 स्टेप वेरिफिकेशन नियम को लागू कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे UPI ऐप्स से पैसे भेजते हैं तो यह अपडेट जानकारी जानना आपके लिए काफी जरूरी है।
दरअसल, Reserve Bank of India (RBI) ने UPI ट्रांजेक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए ये नया नियम लागू किया है। अब सिर्फ UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा नहीं होगा। RBI के मुताबिक यह बदलाव फ्रॉड और अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए किया गया है।
अब PIN के साथ 2-स्टेप वेरिफिकेशन जरूरी
नए नियम के तहत हर UPI पेमेंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA अनिवार्य हो गया है। पहले की तरह UPI PIN तो डालना पड़ेगा, लेकिन उसके बाद एक और स्टेप पूरा करना होगा। यह दूसरा स्टेप OTP, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक में से कोई एक हो सकता है। दोनों स्टेप पूरे होने के बाद ही पैसे ट्रांसफर हो सकेंगे। यानी अब एक स्टेप में पेमेंट नहीं चलेगा।
UPI यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?
यह नियम सभी बड़े UPI प्लेटफॉर्म्स जैसे PhonePe, Paytm और Google Pay पर लागू होगा। यूजर्स को हर ट्रांजेक्शन में एक एक्स्ट्रा स्टेप करना पड़ेगा। इसलिए पेमेंट थोड़ा स्लो हो सकता है, लेकिन सुरक्षा बहुत मजबूत हो जाएगी। RBI का कहना है कि इससे फेक ट्रांजेक्शन और हैकिंग के खतरे काफी कम होंगे। छोटी-छोटी रकम के लिए भी यह नियम लागू रहेगा।
यूजर्स को अब क्या करना होगा ?
यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में सभी UPI ऐप्स को तुरंत अपडेट करना होगा। ताकी नया सिस्टम बिना किसी दिक्कत के चल सके। वहीं पहली बार ट्रांजेक्शन करते वक्त 2-स्टेप वेरिफिकेशन सेट कर लें। ध्यान रहें ये बदलाव सुरक्षा के लिए किया गया है। RBI ने इससे पहले भी कई कदम उठाए हैं ताकि डिजिटल पेमेंट और आसान और सुरक्षित हो सके। अगर आप भी UPI यूज करते हैं तो अभी ऐप अपडेट कर लें और नया नियम समझ लें। पैसे भेजने से पहले यह एक्स्ट्रा स्टेप को पूरा करना भी अब जरूरी होगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 21:49 IST