ईरान युद्ध के बीच महंगा होगा हवाई सफर, IndiGo ने 10 हजार रुपये तक बढ़ाए फ्यूल सरचार्ज, कितना पड़ेगा आप पर असर?

IndiGo Fuel Surcharge: अमेरिका-इजराइल और ईरान में जारी जंग की मार अब फ्लाइट्स के किरायों पर पड़ी है। इंडिगो ने अपने एयर फेयर में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने घरेलू उड़ानों के लिए 950 रुपए तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए तक चार्ज लगाने की बात कही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IndiGo Fuel Surcharge
IndiGo Fuel Surcharge | Image: X

IndiGo: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर लोगों की जेब पर पड़ता नजर आ रहा है। ईंधन संकट की वजह से अब हवाई सफर भी महंगा होने जा रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने घरेलू उड़ानों के लिए 950 रुपए तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए तक चार्ज लगाने की बात कही है। एक्सट्रा फ्यूल चार्ज के साथ टिकटों की नई कीमतें गुरुवार, 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

एयरलाइन के मुताबिक विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ईंधन शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इंडिगो ने बताया कि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में केवल आंशिक और चरणबद्ध तरीके से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की ही इजाजत दी है।

घरेलू उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज (प्रति सेक्टर):

  • 0 – 500 किमी: ₹275  
  • 501 – 1,000 किमी: ₹400  
  • 1001 – 1,500 किमी: ₹600  
  • 1501 – 2,000 किमी: ₹800  
  • 2,000 किमी से अधिक: ₹950

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज (प्रति सेक्टर):

Advertisement
  • भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी तक): ₹900  
  • भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी से अधिक): ₹2,500  
  • GCC & मिडिल ईस्ट (2,000 किमी तक): ₹3,000  
  • GCC & मिडिल ईस्ट (2,000 किमी से अधिक): ₹5,000  
  • दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन (2,000 किमी तक): ₹3,500  
  • दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन (2,000 किमी से अधिक): ₹5,000  
  • अफ्रीका: ₹5,000  
  • ग्रीस और तुर्की: ₹7,500  
  • UK & यूरोप (ग्रीस और तुर्की को छोड़कर): ₹10,000

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। तब से होर्मुज रूट प्रभावित होने की वजह से तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो रही है। क्रूड ऑयल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। वहीं, कई देशों में जेट फ्यूल की कीमतें  भी संघर्ष शुरू होने के बाद से काफी बढ़ चुकी है। 

यह भी पढ़ें: ग्रेनेड का पिन खींचा, फेंका और गाली देते हुआ फरार...चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्‍ट का VIDEO, पुलिस कर रही 2 संदिग्धों की तलाश

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड