अपडेटेड 11 February 2026 at 10:25 IST
सरकार का बड़ा फैसला, अब वंदे मातरम् पर भी खड़ा रहना अनिवार्य, 3 मिनट 10 सेकंड का 6 छंदों में पूरा बजेगा राष्ट्रगीत
New rules for Vande Mataram: राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी प्रोग्राम या स्कूलों में 6 छंद वाला पूरा 'वंदे मातरम्' बजाया जाएगा। वंदे मातरम् बजते समय खड़े रहना अनिवार्य होगा।
Vande Mataram: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए है। इसके मुताबिक, अब विशेष सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के आधिकारिक छह अंतरों का गायन या वादन अनिवार्य होगा। इसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय ने अपने निर्देशों में साफ कहा कि वंदे मातरम् बजने पर सभी को खड़ा होना अनिवार्य रहेगा।
सिनेमा हॉल जैसे जगहों पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर ऐसी कोई अनिवार्यता लागू नहीं की गई है। सरकार ने यह भी कहा कि कि स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से होनी चाहिए।
सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर बताया है कि अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान 'जन गण मन' को एक साथ गाया या बजाया जाता है, तो ऐसे में वंदे मातरम पहले बजाया जाएगा। लोगों को इस इस सावधान मुद्रा में खड़े रहना अनिवार्य होगा।
कहां-कहां बजाना होगा अनिवार्य?
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वंदे मातरम् का छह अंतरों वाला 3 मिनट 10 सेकंड की अवधि का संस्करण कई आधिकारिक अवसरों पर बजाया या गाया जाएगा। इनमें तिरंगा फहराने के दौरान, कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन पर, उनके भाषणों और राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में, राज्यपालों के आगमन और उनके भाषणों से पहले और बाद में शामिल हैं।
कहां-कहां दी गई है छूट?
प्रोटोकॉल में कुछ छूट भी दी गई हैं। अगर 'वंदे मातरम्' किसी न्यूज रील, डॉक्यूमेंट्री या फिर फिल्म का हिस्सा है, तो ऐसे में दर्शकों को खड़ा होना अनिवार्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे सार्वजनिक स्थानों (जैसे सिनेमा हॉल) में अफरा-तफरी या अव्यवस्था न फैले।
इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जश्न भी मनाया था। इसके अलावा संसद में इस पर चर्चा हुई थी। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राष्ट्रगान पर आधारित कई झांकियों का प्रदर्शन शामिल था।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 09:36 IST