अपडेटेड 11 February 2026 at 08:15 IST
UP Budget: आज खुलेगा योगी सरकार का पिटारा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे मेगा बजट, महिलाओं-युवाओं-किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगातें
Yogi Government Budget: योगी सरकार का ये बजट कई मायनों में खास होने जा रहा है। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा। बताया जा रहा है की ये यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।
- भारत
- 3 min read

Uttar Pradesh Budget 2026: आज (11 फरवरी) को उत्तर प्रदेश की जनता की नजरें योगी सरकार के पेश होने वाले बजट पर टिकी होंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 10वां बजट पेश करेंगे। यह बजट कई मायनों में काफी खास होगा। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है। बताया जा रहा है कि ये यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।
यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हुआ था। अब बुधवार (11 फरवरी) को बजट पेश किया जाना है। सुबह 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें बजट प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
बजट पेश होने से पहले CM योगी ने क्या कहा?
बजट पेश होने से पहले सीएम योगी ने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'नया उत्तर प्रदेश' सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आज उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ‘आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा। साथ ही, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट 'विकसित भारत-2047' के निर्माण एवं 'नए उत्तर प्रदेश' के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।
Advertisement
बजट में कई बड़े ऐलान संभव
माना जा रहा है कि योगी सरकार के इस बजट में महिलाओं से लेकर किसानों, युवाओं के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। मेधावी लड़कियों को स्कूटी वितरण योजना को फिर से तेज करने, वृद्धावस्था/निराश्रित पेंशन में बढ़ोतरी, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों को अधिक सहायता देने की संभावना है। बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास जोर दिया जा सकता है।
युवाओं और रोजगार को लेकर भी बजट में कई बड़े ऐलान की संभावना है। नई सरकारी भर्तियां, शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी, और युवा रोजगार से जुड़ी स्कीम्स पर फोकस किया जा सकता है। साथ ही MSME और इंडस्ट्री को बढ़ावा देकर जॉब्स क्रिएट करने की दिशा में कदम भी सरकार उठा सकती है।
Advertisement
योगी सरकार इस बजट में सड़कें, पुल, मेट्रो, एक्सप्रेसवे और शहरी प्रोजेक्ट्स के लिए भारी आवंटन की उम्मीद है पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में ज्यादा निवेश, नई टाउनशिप और बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।
किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और समर्थन मूल्य वाली योजनाओं को लेकर भी ऐलान संभव है। सामाजिक पेंशन, आवास और ग्रामीण रोजगार स्कीम्स को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में अतिरिक्त फंडिंग की व्यवस्था भी की जा सकती है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 08:15 IST