अपडेटेड 21 March 2026 at 20:08 IST
Railway News: भारतीय रेल की नई पहल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो की तर्ज पर होगी एंट्री, QR कोड से खुलेगा गेट, पूरा अपडेट
Railway News: भारतीय रेलवे तकनीकी दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जल्द ही पूरी तरह से 'QR कोड आधारित प्रवेश प्रणाली' से लैस किया जाएगा। इस नए हाई-टेक सिस्टम के लागू होने के बाद, स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के लिए यात्रियों के पास वैध टिकट पर मौजूद QR कोड होना अनिवार्य होगा। आइए जानते हैं।
Railway News: भारतीय रेलवे तकनीक के मामले में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) को अब पूरी तरह से 'स्मार्ट' बनाने की तैयारी कर ली गई है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम के आने के बाद, अब बिना वैध टिकट और उस पर मौजूद QR कोड को स्कैन किए बिना यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्यों पड़ी इस हाई-टेक सिस्टम की जरूरत?
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना लाखों यात्रियों का आवागमन होता है। विशेष रूप से दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के समय भीड़ इतनी अनियंत्रित हो जाती है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं।
- QR कोड स्कैनिंग से केवल वही लोग अंदर जा पाएंगे जिनके पास कन्फर्म या वैध टिकट होगा। इससे प्लेटफॉर्म पर बेवजह घूमने वाले लोगों की संख्या कम होगी।
- स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर AI-आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे।
- इस सिस्टम के जरिए आरक्षित (Reserved), अनारक्षित (Unreserved) और मासिक पास (MST) धारकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।
स्टेशन पर और क्या खास होगा?
QR कोड एंट्री के अलावा भी नई दिल्ली स्टेशन पर कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब रेलवे कर्मचारी और अन्य बाहरी स्टाफ जैसे वेंडर, कुली, IRCTC स्टाफ अलग-अलग रंगों की जैकेट में नजर आएंगे। इससे यात्रियों को मदद के लिए सही व्यक्ति की पहचान करने में आसानी होगी। आपको बता दें, यात्रियों को स्टेशन से घर जाने के लिए अब लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा।
'RailOne' ऐप को भारत टैक्सी के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है, जो लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा। अनारक्षित यात्रियों के लिए स्टोशन के बाहर विशेष 'होल्डिंग एरिया' बनाए जा रहे हैं, जहां से उन्हें क्रमबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 20:05 IST