Nepal Flood Helpline: बाढ़ में फंसे अपनों की तलाश के लिए यहां करें संपर्क, भारतीय दूतावास के साथ कई राज्यों ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेपाल की बाढ़ फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने भी हेल्पलाइन नंबर किया है। अपनों की तलाश कर रहे लोग इमरजेंसी नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। जानें डिटेल

 
Follow :
नेपाल में बाढ़ से तबाही | Image: ANI

चीन सीमा पर बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आए भयंकर सैलाब और भूस्खलन ने नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक लगभग 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 750 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 139 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। फ्लैश फ्लड के बाद नेपाल में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने भी अपनों की तलाश कर रहे लोगों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

भारतीय अधिकारियों ने नेपाल स्थित भारतीय मिशनों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों का पता लगाने तथा उन्हें जरूरी सहायता पहुंचाने का काम जोर-शोर से कर रही है। बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे प्रभावितों तक पहुंचने में  भारी परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग +977 985 131 6807 या +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय की आधिकारिक अपडेट के लिए @MEAIndia को फॉलो करने की अपील की गई है।

ओडिशा सरकार की इमरजेंसी नंबर

ओडिशा सरकार ने फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए नई दिल्ली स्थित ओडिशा निवास में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। संपर्क नंबर हैं-

  • मोबाइल: +91-7428135044 / 8527580245 
  • लैंडलाइन: 011-23012807

डायरेक्टोरेट ऑफ ओडिशा परिवार के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी और नोडल अधिकारी प्रीतिश पंडा से जरूरत पड़ने पर +91 95833 21964 पर संपर्क किया जा सकता है।

August 27, 2026

कर्नाटक सरकार की आपातकालीन नंबर

नेपाल-तिब्बत सीमा और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (TAR) के आस-पास के इलाकों में अचानक आई बाढ़ और उससे जुड़ी दिक्कतों को देखते हुए, कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं: 1070/ 080-22253707। राज्य सरकार उन लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है जो कर्नाटक से हैं और अभी नेपाल या TAR में फंसे हुए हैं।

August 27, 2026

महाराष्ट्र के नागरिक यहां करें संपर्क

महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है और किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

  • राज्य नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन: 1070 (टोल-फ्री नंबर)
  •  नियंत्रण कक्ष: +91-9321587143
  • आधिकारिक ईमेल: controlroom@maharashtra.gov.in


तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने भी प्रभावित भारतीयों तथा उनके परिवारों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन शुरू की हैं। जिन परिवारों के परिजन नेपाल के प्रभावित इलाकों में हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनसे तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में जल प्रलय! अबतक 160 मौतें, 139 भारतीय नागरिकों सहित 750 से अधिक लोग लापता; यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 August 2026 at 11:10 IST