NEET Re-Exam: केजरीवाल ने सभी CMs से की खास अपील, छात्रों को फ्री बस यात्रा देने की मांग; बिहार-हरियाणा के लिए कही ये बात

अरविंद केजरीवाल ने NEET री-एग्जाम देने जा रहे लाखों छात्रों के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि परीक्षा वाले दिन छात्रों को अपनी राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दें।

Follow :  
×

Share


ARVIND KEJRIWAL on NEET Paper Leak Case | Image: ANI

NEET Re-Exam: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET री-एग्जाम देने जा रहे लाखों छात्रों के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि परीक्षा वाले दिन छात्रों को अपनी राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दें। 

हालांकि, केजरीवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार की पहल के बाद अब बिहार और हरियाणा ने भी छात्रों के लिए यह राहत भरा फैसला लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाकी राज्य भी जल्द ही इस कदम का अनुसरण करेंगे। 

हरियाणा में 20 और 21 जून को फ्री बस सेवा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने NEET परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में छात्र बिना टिकट के सफर कर सकेंगे। बस कंडक्टर को सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के तनाव को कम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले CET परीक्षा के समय भी ऐसी सुविधा दी गई थी।

बिहार में भी छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा

बिहार सरकार ने भी NEET देने वाले छात्रों के लिए अच्छा फैसला लिया है। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे परिवारों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। 

गर्मी और भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम

बिहार सरकार ने गर्मी के मौसम और बड़ी संख्या में आने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी की है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के पास पीने का पानी, छांव और सत्तू जैसी चीजें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त बसें चलाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

21 जून को होगी NEET की री-एग्जाम

बता दें कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। अब इसे 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी और इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। परीक्षा पूरी तरह पेन-पेपर मोड में होगी।

केजरीवाल की इस अपील और कुछ राज्यों के सकारात्मक जवाब से छात्रों और उनके परिवारों में राहत की लहर है। उम्मीद की जा रही है कि बाकी राज्य भी जल्द ही छात्र हित में ऐसे कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें:  पाकिस्‍तान में बड़ा आंतकी हमला, क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक; धमाके में 23 लोगों की मौत, 30 से ज्‍यादा घायल
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 16:00 IST