Cyclone Murasu: भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' की आहट... आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात

Cyclone Murasu: चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब तटीय इलाकों में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। तूफान से मचने वाली तबाही से पहले ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात कर दी गई है।

 
Follow :
भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' की आहट,आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात | Image: ANI/Republic

Cyclone Murasu: चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब चक्रवाती तूफान 'मुरासु' पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान से मचने वाली भारी तबाही से पहले ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात कर दी गई है। 

वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है, इस बीच भारी बारिश और तूफान चलने की उम्मीद जताई गई है। IMD के अनुसार इस दौरान हवा की गति 100-110 kmph और झोंके 120 kmph तक पहुंच सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात

चक्रवात 'मुरासु' के तट से टकराने के बाद, बचाव और राहत कार्यों का नेतृत्व करने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 4थी बटालियन की तीन टीमों को तमिलनाडु से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश रवाना हो गई हैं।

यह कदम मौसम विभाग के उस बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया है कि तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है।

November 2, 2026

नेल्लोर-नरसापुर के बीच लैंडफॉल होने की संभावना

अपने लेटेस्ट बुलेटिन में, IMD ने कहा कि यह सिस्टम पिछले छह घंटों में 20 kmph की स्पीड से लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और 2 नवंबर को 2.30 am IST पर उसी इलाके में सेंटर्ड था। IMD ने कहा कि 2 नवंबर को रात 11.30 बजे IST से 3 नवंबर को सुबह 4 बजे के बीच, ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है।

हवा की गति 100-110 kmph तक पहुंचने की उम्मीद

मौसम एजेंसी ने कहा कि तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है, जिसमें हवा की गति 100-110 kmph और झोंके 120 kmph तक पहुंच सकते हैं।

इस बीच, रायगढ़ जिला प्रशासन ने साइक्लोन मुरासु के संभावित असर के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है, और इमरजेंसी में मदद के लिए सभी 11 फायर स्टेशन टीमों और भारी मशीनरी को खास जगहों पर तैनात कर दिया है।

November 2, 2026

ये भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' हुआ और खौफनाक: भीषण चक्रवात में तब्दील, 10 राज्यों पर होगा असर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 November 2026 at 10:33 IST