चक्रवाती तूफान 'मुरासु' हुआ और खौफनाक: भीषण चक्रवात में तब्दील, 10 राज्यों पर होगा असर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

Cyclone Murasu: चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बंगाल की खड़ी में बना गहरा डिप्रेशन तेजी आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 150 से अधिक किमी प्रति घंटे तेज हवा चलने की उम्मीद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Murasu Andhra Pradesh coast
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' हुआ और खौफनाक: 10 राज्यों पर होगा असर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी | Image: ANI/X

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इसके 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि पिछले छह घंटों के दौरान यह सिस्टम लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और 2 नवंबर को तड़के 2:30 बजे (IST) इसी क्षेत्र में केंद्रित था। यह चेन्नई से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व पहुंच चुका है। 'मुरसु' से खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

3 नवंबर की सुबह आंध्र तट को पार करने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। IMD के अनुसार यह गंभीर चक्रवाती तूफान चेन्नई से लगभग 260 किमी दूर है। IMD ने कहा कि 2 नवंबर को रात 11.30 बजे IST से 3 नवंबर को सुबह 4 बजे के बीच, ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है।

मौसम एजेंसी ने कहा कि तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है, जिसमें हवा की गति 100-110 kmph और झोंके 120 kmph तक पहुंच सकते हैं।

Advertisement

तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

चक्रवात का खतरा देखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर, साउथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई, जिसके चलते इन इलाकों से आम लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।

'मुरासु' का 10 राज्यों पर हो सकता है असर

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दायरा बहुत बड़ा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान 'मुरासु' का असर देश के 10 राज्यों पर सकता है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और ईस्ट मध्य प्रदेश में इसका असर दिखाई दे सकता। 
इस बीच, रायगढ़ा जिला प्रशासन ने साइक्लोन मुरासु के संभावित असर के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है, और इमरजेंसी में मदद के लिए सभी 11 फायर स्टेशन टीमों और भारी मशीनरी को खास जगहों पर तैनात कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान क्रैश: गिरते ही आग के गोले में बदला विमान, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड