NDLS भगदड़ का दर्दनाक किस्सा, चश्मदीद की आंखों देखा सच सुन दहल जाएगा दिल, नहीं रोक पाएंगे आंसू

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के चश्मदीद ने आंखों देखा वाक्या बताया, जिसे सुन आपके आंसू नहीं रूक पाएंगे।

Follow :  
×

Share


नई दिल्ली में मची भगदड़ ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। | Image: PTI

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान जा चुकी है। घटना की जो तस्वीरें सामने आई है, वो दिल दहला देने वाली है। इस भगदड़ में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनका दुख जानकर आपका दिल दहल जाएगा। घटना के कई चश्मदीदों और पीड़ितों का बयान सामने आया है। किसी ने अपनी पत्नी को खो दिया, तो किसी ने अपनी बेटी को। किसी का बेटा इस भीड़ की भेंट चढ़ गया, तो किसी की मां चल बसी। वहीं एक चश्मदीद कुली ने एक वाक्या बताया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर चश्मदीद कुली मोहम्मद हासिम ने कहा, "वो समय बहुत बुरा था। हमने देखा कि लोग वहां गिरे थे। हमने बच्चों को उठाकर बाहर लाया। एक औरत रो रही थी कह रही थी मेरी 4 साल की बेटी मर गई। हम उनको लेकर बाहर आए फिर बच्ची में सांस आ गई, वो देख कर उसकी मां बहुत रोने लगी। सोचिए कितनी खुशी की बात है उस मां के लिए, वो क्या मंजर होगा। हमने बहुत सारी बच्चियों की जिंदगी बचाई।" हासिम ये वाक्या बताते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू नहीं रूक पा रहे थे।

CCTV फुटेज खंगालेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ मचने का क्या कारण था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान रेलवे द्वारा की गई उद्घोषणाओं का सारा डेटा एकत्र करेंगे।"

भगदड़ में 18 लोगों की मौत

शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय, पटना होते हुए इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नई दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर थी।

उन्होंने भगदड़ का कारण बताते हुए कहा कि कुछ लोग सीढ़ियों का उपयोग कर फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरे यात्रियों पर गिर गए। सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने तथा हर घंटे 1,500 जनरल टिकट की बिक्री के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई होगी।

इसे भी पढ़ें: NDLS Stampede: 18 मौत के बदले 180 लाख अनुग्रह राशि, ना किसी अधिकारी का इस्तीफा, ना कोई एक्शन, बस सरकारी मुआवजा...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 February 2025 at 23:12 IST