'मंगल मिलन' के बाद संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी; झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर प्रियंका को भी घेरा

रांची में छात्रों में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर NDA सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। मार्च के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 
Follow :
'मंगल मिलन' के बाद संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च | Image: ANI

संसद का मौजूदा मॉनसून सत्र में अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है, मगर  गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को NDA के सांसदों ने विपक्ष के रवैये के खिलाफ संसद भवन के मकर द्वार तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। NDA सांसदों का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है और झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहा है।

संसद मार्च से ठीक पहले सत्तापक्ष के सांसदों ने ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। सरकार ने सोमवार को ही गतिरोध खत्म करने की कोशिश करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर चर्चा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की पेशकश की थी। मगर विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इसके बाद विपक्ष के हंगामे की वजह सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।

राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च

छात्रों के मुद्दे पर अब विपक्ष वाले तेवर में NDA ने अपना लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। मार्च के दौरान NDA सांसदों ने राहुल गांधी माफी मांगों के नारे भी लगाए। साथ ही झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल किया। 

August 11, 2026

 राहुल गांधी झूठे बयान देना बंद करे-अनुराग ठाकुर 

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा,"झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो। उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है और दूसरी ओर वो गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं।"

August 11, 2026

राहुल गांधी देश को धोखा दे रहे हैं- कंगना रनौत 

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्होंने(राहुल गांधी) चर्चा करने से मना कर दिया है। पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच विरोध पर उन्हें चर्चा करनी है लेकिन जब इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उसके लिए उन्होंने मना कर दिया। वे देश को धोखा दे रहे हैं, एक दिन भी सदन चलने नहीं दे रहे हैं।"

August 11, 2026

BJP सांसद ने प्रियंका को घेरा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद पहुंचीं। इस दौरान NDA सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे और उन पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगा रहे थे। प्रियंका के सामने बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा,"राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिले हैं। इस पर BJP सांसद ने कहा, अब तक झारखंड क्यों नहीं गए?
 

August 11, 2026

 'मंगल मिलन' बैठक में सांसदों ने लहराया तिरंगा 

इससे पहले संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग के GMC बालयोगी ऑडिटोरियम में NDA की संसदीय पार्टी की साप्ताहिक बैठक "मंगल मिलन" आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा और NDA के अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।

August 11, 2026

PLB बिल्डिंग में NDA की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के अन्य नेता तिरंगा लहराया।

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का आज झारखंड बंद, अलर्ट पर पुलिस
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 August 2026 at 11:38 IST