Navi Mumbai: डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

नवी मुंबई में रविवार शाम तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Navi Mumbai: डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत | Image: Representational image (Unsplash)

नवी मुंबई में रविवार शाम तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सायन राजमार्ग पर जुईनगर इलाके में हुई और इसके कारण वहां यातायात जाम लग गया। अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि…

उन्होंने बताया कि नेरुल पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटाकर जाम खुलवाया। अधिकारी के अनुसार, पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - Socks Smell Solution: मोजे पहनने से पहले करें ये काम, नहीं आएगी बदबू

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 January 2025 at 09:26 IST