अपडेटेड 5 January 2025 at 13:32 IST
Socks Smell Solution: मोजे पहनने से पहले करें ये काम, नहीं आएगी पैरों से बदबू
How to fix smelly socks? बदबूदार मोजे कैसे ठीक करें? मोजे की बदबू कैसे दूर करें? इनका उत्तर जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to fix smelly socks? सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म-गर्म मोजे पहनते हैं। लेकिन लंबे समय तक मोजे पहनने से उनमें से बदबू आने लगती है, जिसके कारण आसपास के लोगों को दिक्कत होती है और उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि मोजे पहनने से पहले कुछ उपायों को किया जाए तो इससे बदबू को रोका जा सकता है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मोजे की बदबू को आप कैसे रोक सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बदबूदार मोजे कैसे ठीक करें?
- जब भी आप मोजे पहनें तो उससे पहले अपने पैरों पर पाउडर लगाएं। बता दें कि पैरों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण मोजे से बदबू आती है। लेकिन यदि आप अपने पैरों में पाउडर लगा लेंगे तो इससे बदबू से बचा जा सकता है। पाउडर के इस्तेमाल से बैक्टीरिया की समस्या से भी राहत मिल सकती है। जब पसीना और बैक्टीरिया आपस में मिलते हैं तो वे बदबू पैदा कर देते हैं। इसलिए इसे रोकना जरूरी है।
- यदि आपके पैरों में सबसे ज्यादा पसीना आता है तो आपको हमेशा कॉटन के मोजे ही पहनना चाहिए। कॉटन के मोजे न केवल पसीने को सोंख लेते हैं बल्कि बदबू की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- इसके अलावा यदि मोजे पहनने से पहले पैरों की अच्छे से मसाज की जाए या मालिश की जाए और फिर अपने पैरों को गर्म पानी में थोड़ी देर डाल कर रखा जाए और उसके बाद मोजे पहने जाएं तो ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है।
- इसके अलावा आप अपने पैरों पर गर्म तौलिया भी लपेट सकते हैं। उसके लिए आप एक कटोरे में पानी गर्म करें और उस पानी में तौलिये को डालें। अब अच्छे से निचौड़कर अपने पैरों को ढ़कें। ऐसा करने से गंदे बैक्टीरिया से पसीने दूर होंगे और मोजे से बदबू नहीं आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 January 2025 at 13:32 IST