अपडेटेड 22 October 2024 at 15:11 IST

नवी मुंबई भाजपा नेता संदीप नाइक पार्टी छोड़कर शरद पवार की पार्टी में हुए शामिल

नवी मुंबई में भाजपा को झटका देते हुए पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक संदीप नाइक राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार नीत राकांपा में शामिल हो गए।

Follow :  
×

Share


NCP chief Sharad Pawar | Image: PTI

Sandeep Naik: नवी मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देते हुए पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक संदीप नाइक 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को शरद पवार नीत राकांपा (शरद चंद्र पवार) में शामिल हो गए।

संदीप के पिता एवं पूर्व मंत्री गणेश नाइक को भाजपा ने ऐरोली विधानसभा क्षेत्र से पुनः उम्मीदवार बनाया है। उनका नवी मुंबई क्षेत्र में वर्षों से काफी प्रभाव है। सूत्रों ने बताया कि संदीप के बेलापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है, जहां भाजपा ने अपनी मौजूदा विधायक मंदा म्हात्रे को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने का एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 15:11 IST