ट्विशा शर्मा कांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुद लिया संज्ञान, MP मुख्य सचिव और DGP से 7 दिन के अंदर मांगी एक्शन रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर खुद संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश मुख्य सचिव और DGP को 7 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने को कहा है। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विशा शर्मा मामले में खुद लिया संज्ञान | Image: NCW/ Republic

NCW on Twisha Sharma Death: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भोपाल में 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में खुद संज्ञान लिया है। विवाह के सिर्फ 5 महीने बाद हुई इस घटना में परिजनों ने पति समार्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर (Vijaya Kishore Rahatkar) ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की तत्काल, निष्पक्ष और जल्द से जल्द जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने 7 दिनों के अंदर पूरी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने क्या जानकारी मांगी?  

  • NCW ने FIR में लगाए गए प्रावधान यानी धाराओं की जानकारी मांगी है। 
  • फरार आरोपी समार्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदम पर भी जानकारी मांगी है। 
  • पासपोर्ट इंपाउंडमेंट, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फोरेंसिक साक्ष्य मांगे हैं। 
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहले दर्ज शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।

पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश

आयोग ने पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से सुरक्षा देने के भी सख्त निर्देश दिए हैं ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। NCW ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में लापरवाही या प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भोपाल पुलिस और नोएडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मामले में अब क्या होगा ? 

ट्विशा शर्मा मामले में अभी जांच चल रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सामने आई है लेकिन उसमें हत्या या अत्महत्या को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को ट्विशा का शव अस्पताल से ले जाने की अनुमति दे दी है। परिवार चाहता है कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम भी हो। 

यह भी पढ़ें: क्या सड़ने लगी है ट्विशा की डेड बॉडी? पुलिस ने परिवार से कहा- शव ले जाइए

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 14:16 IST