Mumbai: रिवर्स करते समय BEST की बस ने कई लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

मुंबई में बेस्ट की बस से टकराने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा तब हुआ, जब बस को रिवर्स किया जा रहा था।

 
Follow :
Mumbai: रिवर्स करते समय BEST की बस ने कई लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल | Image: Republic

मुंबई में बेस्ट की बस से टकराने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा तब हुआ, जब बस को रिवर्स किया जा रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों को बस से टक्कर लग गई और कई लोग चोटिल हो गए। यह हादसा भांडुप स्टेशन के पास हुआ। पुलिस ने ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक भांडुप (पश्चिम) में स्टेशन रोड के पास एक BEST बस के रिवर्स करते समय 14 यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 की जान चली गई। घटना की सूचना आज (29 दिसंबर) रात करीब 10.05 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) कंट्रोल रूम को दी गई थी।

मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिसकर्मी, BEST स्टाफ मौके पर
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस कथित तौर पर पीछे खड़े लोगों को उस वक्त टक्कर मार दी, जब उसे रिवर्स किया जा रहा था। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिसकर्मी, BEST स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवाओं सहित इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

हादसे में 4 लोगों की मौत- डीसीपी

जोन- 7 के डीसीपी हेमराज राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में अब तक कुल 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजावाड़ी अस्पताल में एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 31 वर्ष) को मृत अवस्था में लाया गया। इसी अस्पताल में प्रशांत लाड (51 वर्ष, पुरुष) को भी भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Bihar: एक ही लड़की से थे दोनों के नाजायज संबंध, मामी का नाम लेकर भांजा करने लगा ब्‍लैकमेल, मामा ने करा दी हत्या; शव के कराए 3 टुकड़े

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 23:52 IST