अपडेटेड 16 March 2025 at 12:18 IST
मुंबई: होली के जश्न में नाबालिग को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Mumbai: मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में होली के जश्न के दौरान एक नाबालिग को गलत तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
arrested | Image:
Representative image
Mumbai: मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में होली के जश्न के दौरान एक नाबालिग को गलत तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
निर्मल नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के कारखाने में काम करता है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। लड़की के निजी अंगों पर चोट पहुंची है। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 12:18 IST