Mumbai: चलती लोकल ट्रेन में युवक को भीड़ के सामने चाकू गोद-गोदकर मार डाला, खून से लाल हो गया डिब्बा; दरवाजा बंद करने पर हुआ था विवाद, VIDEO
मुंबई के लोकल ट्रेन में सीट और दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक सनकी ने घटना को अंजामा दिया। हादसे के खौफनाक वीडियो सामने आया है।
- भारत
- 3 min read
देश की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे का पूरा वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मुंबई के लोकल ट्रेन में सीट और दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक सनकी ने 22 वर्षीय मयंक लोहार नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन के रुकने से पहले ही फरार हो गया। अब घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चलती ट्रेन में घटना को दिया अंजाम
वीडियो में ट्रेन के अंदर की चीख पुकार साफ सुनाई दे रही है। यात्री कह रहे हैं, मार दिया,मार दिया इसने। आरोपी शख्स के हाथ में चाकू देखकर बोगी के अंदर हर शख्स डरा सहमा है। पुलिस के अनुसार, 23 जून की रात चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन संख्या 90663 में यह घटना हुई। अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच भारी बारिश के दौरान मयंक लोहार और एक अन्य यात्री के बीच कोच का दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।
मयंक के पेट में मारा चाकू
विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू निकाला और मयंक के पेट में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची। ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, सूचना मिलते ही रात 11:07 बजे जीआरपी और आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल मयंक को तत्काल सहायता प्रदान की। 11:10 बजे स्ट्रेचर और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवक की हालत बेहद नाजुक थी। उसे बचाया नहीं जा सका।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पश्चिम रेलवे और जीआरपी बोरीवली ने इस मामले में तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटा लिए गए हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 June 2026 at 14:29 IST