अपडेटेड 29 December 2024 at 12:28 IST
Mumbai: व्यापारिक केंद्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण मुंबई में हाजी अली इलाके के पास एक व्यापारिक केंद्र में रविवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Mumbai: व्यापारिक केंद्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं | Image:
Representative image
दक्षिण मुंबई में हाजी अली इलाके के पास एक व्यापारिक केंद्र में रविवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि यह आग 'हीरा पन्ना शॉपिंग सेंटर' की दो बंद दुकानों तक सीमित रही।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि आग के कारण इमारत के भूतल पर धुआं फैल गया। अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 12:28 IST