Mumbai: एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दमकल विभाग ने दी जानकारी
मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को छह मंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
Mumbai: एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दमकल विभाग ने दी जानकारी | Image:
Pixabay
मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को छह मंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर पूर्व में पंत नगर पुलिस थाने के पीछे स्थित विकास अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में अपराह्न करीब 12.45 बजे आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि..
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की एक गाड़ी और एक पानी का टैंकर घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब 1.20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
ये भी पढ़ें - BREAKING: भोपाल में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 17:43 IST