अपडेटेड 29 January 2025 at 11:48 IST

Mumbai: रेलवे स्टेशन पर 12 वर्षीय लड़की अकेली मिली, दुष्कर्म की आशंका

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक रेलवे स्टेशन में पुलिस को 12 वर्षीय एक लड़की अकेली मिली और चिकित्सकीय जांच में उससे दुष्कर्म के संकेत मिले हैं।

Follow :  
×

Share


Mumbai: रेलवे स्टेशन पर 12 वर्षीय लड़की अकेली मिली, दुष्कर्म की आशंका | Image: Pixabay

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक रेलवे स्टेशन में पुलिस को 12 वर्षीय एक लड़की अकेली मिली और चिकित्सकीय जांच में उससे दुष्कर्म के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाशी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। नवी मुंबई के घणसोली रेलवे स्टेशन में एक प्लेटफार्म पर सोमवार को लड़की अकेली मिली थी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि…

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने लड़की से पूछताछ की लेकिन वह ना तो अपना नाम बता पाई और ना ही अपने या अपने परिवार के बारे में कोई अन्य जानकारी दे सकी।

उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिससे संकेत मिले हैं कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपराध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान करने, उसके परिवार का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - UP News: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 11:48 IST