'मैं चैलेंज करता हूं तुम्हे किसी भी मैदान में गीता-रामायण का संपूर्ण श्लोक बता दो...', धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सांसद पप्पू यादव, दर्ज कराई FIR

धीरेंद्र शास्त्री के श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान को आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए सांसद पप्पू यादव ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

 
Follow :

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली के संसद थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पप्पू यादव ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के बयान को आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है, इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

धीरेंद्र शास्त्री को सजा दिलाकर ही मानेंगे-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा, भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे! सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं! कृष्ण कन्हैया जी को अपमानित कर यह मूर्ख बेईमान अब माफी मांगने की नौटंकी कर रहा है। इसे छोड़ेंगे नहीं,सजा दिलाकर ही मानेंगे!

November 3, 2026

खास पार्टी के लोगों से इन्हें बढ़ावा दिया है-धीरेंद्र शास्त्री 

थाना पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा, "इसका आचरण शुरू से ही संदिग्ध रहा है। खास पार्टी के लोगों से इन्हें बढ़ावा दिया है। मैंने पहले भी कहा है कि धार्मिक उपदेश देने वालों के अधिकारों को लेकर एक सख्त कानून होना चाहिए। अगर कोई किसी देवता, धर्म, मूर्ति, रंग, भाषा या जाति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, तो पुलिस के पास उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई करने का अधिकार होना चाहिए।"

November 3, 2026

धर्म के भीतर भी फूट डालने की कोशिश-धीरेंद्र शास्त्री 

"पहले वे धर्म के नाम पर लोगों को बांटते थे, और अब धर्म के भीतर भी फूट डालने की कोशिशें की जा रही हैं। वह न तो शास्त्री हैं और न ही कोई बाबा। उनका नाम धीरेंद्र है और उन्हें एक राजनीतिक दल का समर्थन प्राप्त है। धर्म से जुड़े बयानों के लिए भी एक 'आदर्श आचार संहिता' (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) होनी चाहिए।"

पप्पू यादव की धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती 

धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती देते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'तुम हमको रामायण-गीता का संपूर्ण श्लोक बता दो, हम भी तुम्हारे सामने मंच पर होंगे। मेरा चैलेंज स्वीकार करो। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता है कि ये व्यक्ति कोई शास्त्री नहीं, कोई आचार्य नहीं, कोई बाबा नहीं है। ये पार्टी से प्रायोजित है। जो सिर्फ अपनी मार्केटिंग करता हो, वो बाबा नहीं हो सकता।'

यह भी पढ़ें: 'भगवान राम के 5 पिता थे...', धीरेंद्र शास्त्री के एक और विवादित बयान पर हंगामा, अखिलेश यादव बोले- ये सनातन विरोधी किसके कहने पर..

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 November 2026 at 18:50 IST