'भगवान राम के 5 पिता थे...', धीरेंद्र शास्त्री के एक और विवादित बयान पर हंगामा, अखिलेश यादव बोले- ये सनातन विरोधी किसके कहने पर..

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान राम के 'पांच बाप' होने संबंधी विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने राजा दशरथ की अंत्येष्टि का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात किसी लेख में नहीं मिलेगी, लेकिन यही सत्य है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'भगवान राम के 5 पिता थे...', धीरेंद्र शास्त्री के एक और विवादित बयान पर हंगामा, अखिलेश यादव बोले- ये सनातन विरोधी किसके कहने पर..
'भगवान राम के 5 पिता थे...', धीरेंद्र शास्त्री के एक और विवादित बयान पर हंगामा, अखिलेश यादव बोले- ये सनातन विरोधी किसके कहने पर.. | Image: X

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धीरेंद्र शास्त्री के आगामी सभी कार्यक्रमों को तुरंत रद्द करने की मांग की है। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भगवान राम के पांच पिता होने का दावा कर रहे हैं। 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, 'राम जी के पांच बाप थे, इसे स्वीकार करना मुश्किल है पर यही सत्य है।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह बात किसी लेख या पुस्तक में नहीं मिलेगी और न ही यह पूछा जाना चाहिए कि यह किस ग्रंथ में लिखा है।

राजा दशरथ की अंत्येष्टि का जिक्र

अपने तर्क को आगे बढ़ाते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने राजा दशरथ के अंतिम संस्कार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दशरथ जी के देहावसान के समय राम जी उपस्थित नहीं थे और उन्होंने अंत्येष्टि क्रिया नहीं की थी। इसी संदर्भ को जोड़ते हुए उन्होंने 'पांच पिता' वाली बात कही। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई।

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम रद्द करने की मांग उठाई

अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए इस बयान को सनातन परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान करार दिया। अखिलेश यादव ने लिखा कि 'ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय हैं? पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता प्रसारित हो रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इनके सभी कार्यक्रम तुरंत रद्द किए जाएं।'

Advertisement

 उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि इनके राजनीतिक आकाओं को यह सब मंजूर हो सकता है, लेकिन सच्चे सनातनी इसे रत्ती भर भी स्वीकार नहीं करेंगे और अब ऐसे लोगों की 'पर्ची' जनता ही लिखेगी।

श्रीकृष्ण विवाद का भी उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में पूर्व में सामने आए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े एक विवादित वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत धार्मिक आस्था और सामाजिक ताने-बाने को चोट पहुंचाई जा रही है। इस जुबानी जंग के बाद राज्य में राजनीतिक और धार्मिक बहस और तेज हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'सोनिया जी, राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थीं, बहुत कोशिशें हुईं लेकिन वो सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही PM बनेंगे क्योंकि...', CM हिमंता का LoP पर तंज

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड