अपडेटेड 30 May 2024 at 18:44 IST

खौफनाक: सरकारी नौकरी के लिए दे दी जान... फिजिकल पास करने के लिए 45 डिग्री में 20 किमी दौड़ा, मौत

MP News: फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए 45 डिग्री सेल्सियम में 20 किलोमीटर दौड़ा युवक। मौके पर ही मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


खौफनाक: सरकारी नौकरी के लिए दे दी जान | Image: Republic

सत्यविजय सिंह

MP News: देश भर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई राज्यों में इसे लेकर सरकार अलर्ट जारी कर रही है कि जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें, मगर मध्य प्रदेश के बालाघाट में वन विभाग ने इस भीषण गर्मी में वन रक्षक परीक्षा का फिजिकल टेस्ट आयोजित किया। इस टेस्ट को पास करने के लिए कई युवा 20  किलोमीटर दौड़े, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। आरोप है कि इतनी भीषण गर्मी में वन विभाग आखिर क्यों इस तरह के टेस्ट करवा रहा था, क्या एक माह बाद यही टेस्ट नहीं हो सकते थे?

ये है पूरा मामला

आज के दौर में एक युवा को सबसे ज्यादा किसी चीज कि जरूरत है तो वो है रोजगार। ऐसे में अगर बात सरकारी नौकरी की हो तो युवा अपनी जान कि बाजी तक लगा देते है, मगर पहली बार देखा कि नौकरी पाने के चलते एक शख्स अपनी जान ही गवा बैठा। दरअसल, वन विभाग ने वन रक्षक के लिए इतनी भीषण गर्मी में फिजिकल टेस्ट रखा था, जिसमें अभ्यर्थियों को 25  किलोमीटर दौड़ना था। सलीम मौर्य, जिसकी उम्र महज 27 वर्ष थी, वो सरकारी नौकरी पाने के लिए 20  किलोमीटर तक तो जमकर दौड़ा लेकिन उसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा।

कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले पर मृतक के भाई विनोद जाटव का कहना है कि वो तो दौड़ने गए थे और हमें सूचना मिली कि 92  नंबर वाले अभ्यर्थी की मौत हो गई है। उसकी तबीयत भी खराब नहीं थी। हमें कुछ समझ नहीं आया कि कैसे उसकी मौत हो गई।

शख्स की मौत के बाद कांग्रेस हमलावर

अब इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में आखिर शारीरिक टेस्ट क्यों आयोजित हुआ? विभाग की जांच हो। दूसरा परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कांग्रेस नेता अब्बास हाफिज ने कहा सरकार को जहां परीक्षा करवानी चाहिए, वहां तो हो नहीं रही है। नर्सिंग के स्टूडेंट्स तीन वर्ष बाद भी पहले ही साल में पढ़ाई कर रहे है। अब इतनी भीषण गर्मी में इन्हें परीक्षा करवानी इतनी जरूरी क्यों थी। मंत्री को कुछ पता ही नहीं है कि उनके विभाग में क्या हो रहा है।

BJP ने दिया ये जवाब

बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल का कहना है कि इसका जवाब तो संबंधित विभाग ही दे सकता है। वहीं, कांग्रेस को तो हर बात पर ही आपत्ति है। ये परीक्षा अपने तय समय पर चली आ रही है। क्या हर चीज कांग्रेस से पूछकर की जाएगी?

वन विभाग के अधिकारी भी इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। DFO अभिनव पल्लव का कहना है कि लगभग उन्होंने दौड़ पूरा कर लिया था। करीब 2  से ढाई किलोमीटर ही बचा था, मगर तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः Jammu Accident: बस हादसे पर PM मोदी ने जताई संवेदना, 21 मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 18:44 IST