भोपाल में गुरुग्राम जैसा कांड, बाइक राइडर आबिदा के साथ कार सवार ने की बदतमीजी, बाइक रोकने की कोशिश और फिर... VIDEO VIRAL

आबिदा राणा ने बताया कि उनकी साथ हुई घटना बेहद डरावनी थी। एक कार ने अचानक उनका रास्ता काट लिया। कार में बैठे लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी भरे अंदाज में बात की।

 
Follow :

गुरुग्राम में बीते दिनों जिस तरह की घटना सिया के साथ हुई कुछ उसी तरह की घटना भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा के साथ हुई है। घटना के बाद आबिदा ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने संज्ञान लिया और कार चालक को तलब किया। आरोप है कि कार में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका, उनके साथ बदतमीजी की, डराया-धमकाया और जब वे वहां से निकलीं तो उनका पीछा भी किया। बाइक में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

आबिदा राणा ने बताया कि उनकी साथ हुई घटना बेहद डरावनी थी। एक कार ने अचानक उनका रास्ता काट लिया। कार में बैठे लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी भरे अंदाज में बात की। वे किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहीं, लेकिन युवकों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आबिदा ने बताया कि उन्होंने पूरा समय अपना कैमरा चालू रखा था क्योंकि उन्हें आशंका थी कि आगे सबूत की जरूरत पड़ सकती है।

आबिदा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

आबिदा की शिकायत और फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों को तलब किया। इसके बाद युवकों ने माफी मांगी, लिखित में भी माफीनामा दिया, आबिदा ने मेल डोमिनेट सोच पर सवाल खड़े किए और कहा ये सब नहीं होना चाहिए, कभी कभी डर भी लगता है, परिवार चिंतित रहता है, लेकिन मेरा शौक है राइडिंग, गुरुग्राम की सिया मामले में सख़्त एक्शन होना ही चाहिए

गुरुग्राम हिट एंड रन केस

यह मामला हाल ही में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला स्पोर्ट्स बाइकर सिया के साथ हुए हिट-एंड-रन हादसे की याद दिलाता है। गुरुग्राम की रहने वाली सिय बीते रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक Aprilia RS 457 चला रही थी। राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार (मारुति सियाज) में सवार कुछ युवक उनकी बाइक का पीछा करने लगे। इस दौरान वे उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही गलत इशारे भी करने लगे। उन्हें दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन कार सवारों ने बाइक रोकने का इशारा किया। युवक नशे में लग रहे थे। इस घटना के दौरान वे बेहद डर गई थीं।

महिला राइडर की सुरक्षा पर उठे सवाल

सिया ने कहा कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई। कुछ दूरी तक कार उनका पीछा करती रही। बाद में कार सवार युवकों ने आगे जाकर ओवरटेक किया और बाइक में बगल से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर जा गिरी। दोनों घटनाएं सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा, रोड रेज और वाहनों का इस्तेमाल करके डराए-धमकाए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को फिर से चर्चा में लाती हैं। 

यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें, सतीश सालियान ने भेजा मानहानि नोटिस

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 16:21 IST