Monsoon 2026: भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, इस बार समय से पहले आएगा मानसून; 13 से ज्यादा राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट

इस बार मॉनसून वक्त से पहले ही उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। जी हां, केरल से पहले अंडमान में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। जिसके चलते यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें कैसा रहेगा अपके शहर में मौसम? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! तय समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून | Image: ANI

India Monsoon update: भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से जूझ रहे उत्तर भारत और और मध्य भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमानों के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले भारत में दस्तक दे सकता है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेदर सिस्टम की वजह से मॉनसून की रफ्तार तेज हो गई है।

वक्त से पहले क्यों आ रहा है मॉनसून? 

आमतौर पर मॉनसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार परिस्थितियां कुछ अलग हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में हवाओं का दबाव मॉनसून के अनुकूल बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक 'लो प्रेशर एरिया' (कम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय हो गया है, जो अगले कुछ घंटों में और मजबूत होगा। इसी सिस्टम की वजह से मॉनसून तेजी से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

उत्तर भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 5 राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के 38 जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पहाड़ी राज्यों की बात की जाए तो उत्तराखंड के कई जिलों समेत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय और मणिपुर में भी मानसून पूर्व की गतिविधियां (Pre-monsoon) तेज रहेंगी। ओडिशा के 20 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं 

एक तरफ जहां बारिश राहत लाएगी, वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 'लू' (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। 17 मई तक पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  विधानसभा की सीढ़ियों पर नतमस्तक हुए CM सुवेंदु अधिकारी, Video वायरल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 12:57 IST