PM मोदी की राह पर चले बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी, प्रवेश से पहले विधानसभा की सीढ़ियों पर हुए नतमस्तक; Video वायरल

CM Suvendu Bows Down: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 13 मई 2026 को 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने पहुंचे अधिकारी ने प्रवेश से पहले विधानसभा की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया।

Follow : Google News Icon  
CM Suvendu Adhikari Bow Down Video
CM Suvendu Adhikari Bow Down Video | Image: ANI

CM Suvendu Adhikari Bows Down Video: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा पहुंचने के दौरान उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस दृश्य की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस भावुक पल से की, जब उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल की जनता को नमन किया था। 

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए सुवेंदु अधिकारी 13 मई को विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार पर पहुंचकर विधानसभा भवन की सीढ़ियों को प्रणाम किया और फिर अंदर प्रवेश किया। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विधानसभा पहुंचने पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार विधानसभा पहुंचने पर सुवेंदु अधिकारी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिकारी ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ली थी शपथ

सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से बंगाल की जनता को नतमस्तक होकर प्रणाम किया था। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि “जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे सच्ची शक्ति है।” यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब विधानसभा की सीढ़ियों पर सुवेंदु अधिकारी के नतमस्तक होने का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे बंगाल की जनता और लोकतंत्र के प्रति सम्मान बता रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थक इसे भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं। पश्चिम बंगाल की नई सरकार के गठन के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है, जिसमें नए विधायक शपथ ले रहे हैं और सरकार अपनी प्राथमिकताओं को सामने रख रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  गुरुग्राम के डॉक्‍टर से 30 लाख में दो भाईयों ने खरीदा था पेपर, फिर पूरे देश में ऐसे किया गया लीक; NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड