अपडेटेड 25 March 2026 at 18:27 IST

Monalisa: 'उसने मुझे 10 बार टच किया, लेकिन...', वायरल गर्ल मोनालिसा के आरोप पर सनोज मिश्रा बोले- जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा, ये वही बच्ची है...

महाकुंभ वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मोनालिसा ने रोते हुए सबके सामने बताया कि किस तरह उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ा और अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। जानें क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो।

Follow :  
×

Share


मोनालिसा/ डायरेक्टर सनोज मिश्रा | Image: Instagram

Monalisa allegations against Sanoj Mishra: मोनालिसा भोसले फिर एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए और साफ-साफ बोल दिया कि 'सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने परिवार को बताया तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया।' इसके बाद अब सनोज मिश्रा ने भी जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा कि ‘मोनालिसा को बहकाया गया है। साजिश रचकर मेरे खिलाफ बातें फैलाई जा रही हैं। जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा है, इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहीं थीं। अचानक एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं?’

सनोज मिश्रा गंदे काम करते हैं- मोनालिसा 

कोच्चि में अपने पति फहमान खान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोनालिसा ने रोते हुए सब बातें बताई और कहा- 'सनोज मिश्रा फिल्म के नाम पर कम उम्र की लड़कियों का शोषण करते हैं। वे कहते हैं कि मैं तुम्हें फिल्म दूंगा, तुम यह सब करो। सनोज मिश्रा बहुत गंदे काम करते हैं।' 

जब पत्रकारों ने मोनालिसा से पूछा कि आपने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने जवाब दिया, 'मैं शिकायत करने ही वाली थी, लेकिन परिवार ने रोक दिया। उन्होंने कहा- अभी कुछ मत करो। पहली फिल्म है तो क्या? मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।' 

मोनालिसा को बहकाया गया है- सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा- 'मोनालिसा ने कहा है कि मुझे जान का खतरा है। मोनालिसा को बहकाया गया है, साजिश रचकर मेरे खिलाफ बातें फैलाई जा रही हैं। जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा है, इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहीं थीं। अचानक एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं? मेरा आप सभी से निवेदन है कि हो सकता है मेरे साथ कुछ गलत हो जाए। मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। मेरे परिवार के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन में धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई किसी भी हाल में नहीं रोकूंगा। मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो मेरे सभी राष्ट्रभक्त साथी मेरा साथ दें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं।' 

सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं- मोनालिसा

मोनालिसा ने बताया कि शादी के बाद से उन्हें और उनके पति फहमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पोस्टर सार्वजनिक रूप से जलाए जा रहे हैं। हमें जान से मारने और काट डालने की धमकियां दी जा रही हैं। पूरा देश देख रहा है, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा।

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं। सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं। उन्हें लगता है कि मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई? उसने फहमान से शादी क्यों कर ली? उन्होंने पति फहमान खान पर लगाए जा रहे ‘आतंकवादी’ जैसे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। मोनालिसा ने कहा कि- कुछ लोग सनोज मिश्रा के दबाव में आकर मेरे पति पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। पूरी दुनिया यह जानती है।

मोनालिसा ने सरकार से मांगी मदद

बता दें कि मोनालिसा भोसले ने 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में अरुमानूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से फहमान खान से शादी की थी। इस शादी के बाद ‘लव जिहाद’ के आरोप भी लगे थे। मोनालिसा ने देश की सरकार से अपील की है कि उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा, 'प्यार करना कोई जुर्म नहीं है। हमें इंसाफ चाहिए।'

यह भी पढ़ें: मां पीती है शराब, पिता का दूसरी औरतों से संबंध...फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, बताया- जब सांप ने काटा तो क्या हुआ था

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 15:13 IST