अपडेटेड 25 March 2026 at 16:02 IST

मां पीती है शराब, पिता का दूसरी औरतों से संबंध...फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, बताया- जब सांप ने काटा तो क्या हुआ था

मोनालिसा के मुताबिक उनका परिवार सिर्फ दिखावा कर रहा है। उन्‍हें बेटी से नहीं सिर्फ पैसे से प्‍यार है। मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि मेरा परिवार जैसा दिखा रहा है कि हम मर रहे हैं, सुसाइड कर लेंगे, वो सब दिखावा है।

Follow : Google News Icon  
monalisa mahakumbh viral girl slams parents says father illicit relation mother need only money
मां पीती है शराब, पिता का दूसरी औरतों से संबंध...फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, बताया- जब सांप ने काटा तो क्या हुआ था | Image: Instagram

Monalisa: महाकुंभ में अपनी आंखों को लेकर इंटरनेट पर वायरल सेंसेशन बनी मोनालिसा (Mahakumbh Viral Girl Monalisa) ने अपने मुस्‍लिम प्रेमी फरमान (Farmaan Khan) से शादी कर ली है। शादी के बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं। इधर केरल में शादी करने के बाद उन्‍हें जान से मारने की धमकी मिल रही है तो उधर मोनालिसा का परिवार बेटी के गम में बेसुध नजर आ रहा है। मोनालिसा की मां ने बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई थी तो पिता के आंसू नहीं थम रहे थे। लेकिन अब मोनालिसा ने इन सबको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मोनालिसा के मुताबिक उनका परिवार सिर्फ दिखावा कर रहा है। उन्‍हें बेटी से नहीं सिर्फ पैसे से प्‍यार है। मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि मेरा परिवार जैसा दिखा रहा है कि हम मर रहे हैं, सुसाइड कर लेंगे, वो सब दिखावा है। सब  झूठ है। उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है, बच्चों से नहीं।

शराब पीती है मेरी मां, बाप के हैं दूसरी औरतों से संबंध

मोनालिसा ने कहा, 'बचपन से मैंने मां (Monalisa Mother) का प्यार नहीं देखा। तब मेरी मां कहां गई थी। मैं मां के प्यार के लिए तड़पी हूं। मेरी मां तो ड्रिंक करती थी। पापा (Monalisa Father) दूसरी औरतों के साथ रहते थे। अपने तीनों भाई बहनों को सिर्फ मैंने पाला है।'' मोनालिसा ने आगे बताया कि ''मेरी अपनी फैमिली (Monalisa Family) को मैंने बड़ा किया है। मेरे भाई बहनों को पाला पोसा। जब मुझे सांप (Snake Bite) ने कांटा तो परिवार ने मुझे छोड़ दिया था। कहा कि इसे मर जाने दो।

Advertisement

हमारे पास इसे बचाने के पैसे नहीं हैं।'' ''जब मैं प्रयागराज (Prayagraj) में वायरल हुई तब मेरे पापा मेरे साथ आए। तब मुझे बेटी बोलने लगे। उससे पहले कहते थे ये किसी और की औलाद है। उन्हें बस पैसा चाहिए।''

मातम नहीं पार्टी मना रहा परिवार- मोनालिसा

Advertisement

मोनालिसा ने कहा, मीडिया के सामने मेरा परिवार मातम मना रहा है। लेकिन सच ये है कि वो सबकुछ कर रहे हैं। रोज पार्टी हो रही है। वो ड्रिंक कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं। मेरे पास इसका सबूत भी है। मोनालिसा ने कहा- सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) मेरी फैमिली को डरा धमका रहा है। वो कहते हैं मेरी मूवी 10 करोड़ की है। लेकिन उनकी ये फिल्म 3 लाख रुपये की भी नहीं है।

वो पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता था। फिर चुपके से एक सीन निकालता था।''मैंने उनकी मूवी पूरी की। वो अब चाहते हैं मोनालिसा और फरमान को मरवा दो। मैंने फिल्म साइन करने से पहले ऐसा कोई एग्रीमेंट नहीं किया था कि शादी नहीं करूंगी। मैंने फिल्म पूरी कर अपना फर्ज निभाया है।''
इसे भी पढ़ें- Sonu Punjaban: तीखे नैन नक्‍श, फर्राटेदार अंग्रेजी और जिस्‍मफरोशी के धंधे की सबसे बड़ी दलाल... कौन है सोनू पंजाबन? जिसे दिल्‍ली HC ने दी राहत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 16:02 IST